NVIDIA के सीईओ जेनसन हुआंग ने इस्तीफा दिया और अब कोलेट क्रेस्स (Colette Kress) नई अंतरिम सीईओ बनी हैं।
NVIDIA के सीईओ जेनसन हुआंग (Jensen Huang) के अफेयर का मामला मीडिया में सामना आने के बाद दुनिया भर में कंपनी को लेकर खूब चर्चा हुई। अब हुआंग ने 33 सालों के बाद प्रेसिडेंट, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और बोर्ड के मेंबर के पदों से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद कोलेट क्रेस्स (Colette Kress) को अंतरिम सीईओ बनाया गया है। हुआंग के इस्तीफे के बाद NVIDIA के शेयरों में 14 प्रतिशत की भारी गिरावट आई। आइए जानते हैं कि एआई चिप बनाने वाली कंपनी को अब लीड करने वाली कोलेट क्रेस्स कौन हैं।
NVIDIA के बोर्ड ऑफ मेंबर्स ने घोषणा की कि हुआंग के जाने के बाद NVIDIA की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर कोलेट क्रेस्स कंपनी की अंतरिम चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर का पद संभालेंगी। इसके अलावा वो सीएफओ के तौर पर भी काम करती रहेंगी और जब तक स्थायी सीईओ नहीं चुना जाता, जब तक कंपनी को लीड करेंगी। बोर्ड कंपनी का अगला सीईओ तलाशने के लिए प्रक्रिया शुरू कर चुकी है, जिसको लेकर इंटरनल और एक्सटरनल दोनों स्तर पर कैंडिडेट देखे जा रहे हैं।
कोलेट क्रेस्स NVIDIA में 2013 से काम कर रही हैं। अंतरिम सीईओ बनने से पहले कोलेट क्रेस्स वर्तमान में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर का पद भी संभाल रही थीं। सीएफओ रहते हुए क्रेस्स ने कंपनी के बिजनेस का विस्तार किया। जब उन्होंने ज्वाइन किया था तब कंपनी का रेवेन्यू 4.13 अरब डॉलर था जो कि 2026 में बढ़कर 215.9 अरब डॉलर हो गया। NVIDIA से पहले क्रेस्स सिस्को और माइक्रोसॉफ्ट जैसी टेक कंपनियों में भी अलग-अलग भूमिकाएं निभा चुकी हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) चिप्सट बनाने वाली टेक कंपनी NVIDIA के को-फाउंडर और सीईओ जेनसन हुआंग का एक कंपनी की वरिष्ठ महिला ऑफिसर और एक संदिग्ध चीनी खूफिया एजेंट के साथ अफयेर का मामला सामने आया था। इस खुलासे के बाद कंपनी के सीईओ को अपना पद छोड़ना पड़ा। दरअसल इस मुद्दे ने अमेरिका में नेशनल सिक्योरिटी को लेकर सवाल खड़ा कर दिया था। इस मामले से कंपनी को भी वित्तीय तौर पर बड़ा नुकसान हुआ और इसके बाद से लेकर अब तक करीबन 600 असर डॉलर मार्केट वैल्यू में गिरावट आ चुकी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड
Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!