Huawei Mate X8 में 8.15 इंच इनर डिस्प्ले और 6.15 इंच कवर स्क्रीन दी जा सकती है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में Kirin 9050 सीरीज का चिपसेट हो सकता है
Photo Credit: Huawei
चाइनीज हैंडसेट मेकर Huawei के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Huawei Mate X8 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में 8.15 इंच इन डिस्प्ले हो सकता है। पिछले वर्ष नवंबर में Huawei Mate X7 को चीन में पेश किया गया था।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट में एक टिप्सटर ने दावा किया है कि Huawei Mate X8 को MateBook Fold S के साथ 24 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन में पिछले वर्जन की तुलना में थिन और लाइटवेट डिजाइन हो सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए एक नया कलर ऑप्शन भी मिल सकता है। Huawei Mate X8 सीरीज में Huawei के Ruiying Z10 10x जूम कैमरा मॉड्यूल के लिए सपोर्ट हो सकता है, जो एक अलग लेंस माउंट के साथ फोन से अटैच होता है। इस एक्सेसरी में 50 मेगापिक्सल RYYB सेंसर 1 इंच ऑप्टिकल फॉर्मेट, 10x ऑप्टिकल जूम और वेरिएबल अपार्चर के साथ है।
Huawei Mate X8 में 8.15 इंच इनर डिस्प्ले और 6.15 इंच कवर स्क्रीन दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में Kirin 9050 सीरीज का चिपसेट हो सकता है। Huawei Mate X8 में 6,000 mAh से अधिक कैपेसिटी की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में वेरिएबल अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन का एक डिस्प्ले Privacy Display फीचर को सपोर्ट कर सकता है जिससे साइड से फोन की स्क्रीन को देखना मुश्किल होता है।
पिछले वर्ष नवंबर में चीन में पेश किए गए Huawei Mate X7 में 8 इंच फ्लेक्सिबल LTPO OLED इनर स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 2,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.49 इंच क्वाड-कर्व्ड LTPO OLED कवर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Kirin 9030 Pro चिपसेट है। यह कंपनी के प्रॉपराइटरी HarmonyOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन को फोल्ड करने पर साइज 156.8 x 73.8 x 9.5 mm और अनफोल्ड करने पर 156.8 x 144.2 x 4.5 mm का है। Huawei Mate X7 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की दोनों स्क्रीन्स पर सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल के कैमरा हैं। Huawei Mate X7 की 5,600 mAh की बैटरी 66 W और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे