Honor 700 सीरीज को चीन में 23 नवंबर को चीन में पेश किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स के लिए रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। इस वर्ष मई में Honor 600 सीरीज को पेश किया गया था
Photo Credit: Honor
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Honor की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Honor 700 Pro और Honor 700S शामिल होंगे। इन स्मार्टफोन्स में AI पावर्ड रियर डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में 4K सिनेमैटिक लाइव फोटोज का नया फीचर भी होगा।
Honor के CEO, Li Jian ने बताया है कि Honor 700 सीरीज को 23 नवंबर को चीन में पेश किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स के लिए रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। Honor 700, Honor 700 Pro और Honor 700S में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पावर्ड रियर डिस्प्ले होगा। इन स्मार्टफोन्स में 9,000 mAh की Qinghai Lake बैटरी दी जाएगी। Honor ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Snapdragon चिपसेट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में 4K सिनेमैटिक लाइव फोटोज का नया फीचर भी मिलेगा।
Honor 700, Honor 700 Pro और Honor 700S की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। Honor 700 और Honor 700 Pro में 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। इन दोनों स्मार्टफोन्स में एक अलग एक्सेसरी के तौर पर टेलीफोटो एक्सटेंडर के लिए सपोर्ट मिलेगा। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Honor का C3 RF चिप भी दिया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स के लिए Clear Sky, Cold White, Pink Mist और Blue Tone कलर्स के विकल्प होंगे।
हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया था कि Honor 700 Pro में फ्रंट पर 6.57 इंच फ्लैट डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में रियर पैनल पर 1.72 इंच सेकेंडरी डिस्प्ले मिल सकता है। Honor 700 Pro में Xiaomi 17 Pro की Magic Back Screen के समान कैमरा आइलैंड के अंदर सेकेंडरी डिस्प्ले दिया जा सकता है। इससे पहले Honor 600 सीरीज को मैग्नेटिक मिनी डिस्प्ले एक्सेसरी के साथ पेश किया गया था।
यह एक्सेसरी इस स्मार्टफोन के रियर में अटैच होती है। इससे यूजर्स सेल्फी के लिए मेन कैमरा का इस्तेमाल करने के साथ ही स्मॉल एक्सटर्नल स्क्रीन पर प्रिव्यू देख सकते हैं। Honor 600 सीरीज में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इस सीरीज के Honor 600 Pro में इसके अतिरिक्त 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
कानों में ईयरिंग की तरह लगेंगे Xiaomi के नए ईयरबड्स, फुल चार्ज में चलेंगे 38 घंटे!
BYD Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV भारत में लॉन्च, 608Km रेंज और 9 एयरबैग्स से लैस, जानें कीमत
सर्दियों के लिए खास Signify ने वाटर हीटर और रूम हीटर किए लॉन्च, कीमत ₹5999 से शुरू