Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!

Oppo Pad 6 इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च के लिए तैयार हो चुका है। टैबलेट को कई ग्लोबल सर्टिफिकेशंस में स्पॉट किया गया है। टैबलेट के अंदर बड़ी बैटरी आने की संभावना है। यह 8MP कैमरा से लैस होकर आ सकता है।

Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!

Photo Credit: Oppo

विज्ञापन

Oppo ग्लोबल मार्केट में अपना नया टैबलेट लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने कुछ समय पहले चीनी मार्केट में Oppo Pad 6 टैबलेट लॉन्च किया था। अब इसका लॉन्च ग्लोबल मार्केट में जल्द ही होने वाला है। टैबलेट के लॉन्च का संकेत इसके हालिया सर्टिफिकेशन से मिलता है। टैबलेट में 10,000mAh से ज्यादा की बैटरी आने की संभावना है। इसके रियर और फ्रंट में, दोनों तरफ कैमरा मिल सकता है। आइए जानते हैं ओप्पो पैड 6 का ग्लोबल वेरिएंट और किन मायनों में हो सकता है खास। 

Oppo Pad 6 जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने जा रहा है। टैबलेट को कई ग्लोबल सर्टिफिकेशंस प्राप्त हुए जिनसे इसके नजदीकी लॉन्च का संकेत मिलता है। अपकमिंग ओप्पो डिवाइस को मलेशिया के SIRIM सर्टिफिकेशन में स्पॉट (via Techoutlook) किया गया है। इसका मॉडल नम्बर यहां पर OPD2620 मेंशन किया गया है। यह टैबलेट एक और ग्लोबल सर्टिफिकेशन में भी दिखा है। डिवाइस को थाइलैंड के NBTC सर्टिफिकेशन में भी देखा गया है। यहां पता चलता है कि टैबलेट में LTE सपोर्ट होगा। यह 5G को भी सपोर्ट करेगा। 

Oppo Pad 6 को सिंगापुर के IMDA सर्टिफिकेशन में भी देखा गया है। यहां साफ हो जाता है कि यह टैबलेट अब ग्लोबल मार्केट में बहुत ही जल्द लॉन्च होने वाला है। चाइनीज वेरिएंट को कंपनी ने मई में लॉन्च किया था। चीनी Oppo Pad 6 मॉडल में 12.1 इंच LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 3000 × 2120 पिक्सल है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। Oppo Pad 6 में 10,420mAh बैटरी दी गई है, जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। टैबलेट की मोटाई 5.99mm है और इसका वजन 579 ग्राम है।

टैबलेट में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 16GB तक LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज को जोड़ा गया है। Oppo टैबलेट में 8MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट मिलता है। ग्लोबल वेरिएंट में भी लगभग ऐसे ही स्पेसिफिकेशंस आने की संभावना है। हालांकि कंपनी ने स्पेसिफिकेशंस को लेकर अभी तक कोई डिटेल्स जारी नहीं किए हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  2. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  3. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
  4. कानों में ईयरिंग की तरह लगेंगे Xiaomi के नए ईयरबड्स, फुल चार्ज में चलेंगे 38 घंटे!
  5. BYD Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV भारत में लॉन्च, 608Km रेंज और 9 एयरबैग्स से लैस, जानें कीमत
  6. सर्दियों के लिए खास Signify ने वाटर हीटर और रूम हीटर किए लॉन्च, कीमत ₹5999 से शुरू
  7. Samsung ने Warby Parker, Gentle Monster इंटेलिजेंट आईवियर किए लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  8. Xiaomi की नई स्मार्टवॉट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन की बैटरी!
  9. 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला Oppo A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. ₹46 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »