• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सर्दियों के लिए खास Signify ने वाटर हीटर और रूम हीटर किए लॉन्च, कीमत ₹5999 से शुरू

सर्दियों के लिए खास Signify ने वाटर हीटर और रूम हीटर किए लॉन्च, कीमत ₹5999 से शुरू

Signify ने भारत में EcoLink Water Heaters और EcoLink WinterComfort OFR Room Heaters को पेश कर दिया है।

सर्दियों के लिए खास Signify ने वाटर हीटर और रूम हीटर किए लॉन्च, कीमत ₹5999 से शुरू

Photo Credit: Signify

ख़ास बातें
  • Signify EcoLink Water Heaters की कीमत ₹5,999 है।
  • Signify EcoLink स्टोरेज वाटर हीटर रेंज की कीमत ₹13,999 से शुरू होती है।
  • Signify WinterComfort OFR रूम हीटर की कीमत ₹16,999 से शुरू होती है।
विज्ञापन

Signify ने भारतीय बाजार में नए EcoLink वॉटर हीटर और WinterComfort ऑयल फिल्ड रेडिएटर (OFR) रूम हीटर को लॉन्च कर दिया है। Signify की इकोलिंक वॉटर हीटर सीरीज में अलग-अलग कैपेसिटी वाले स्टोरेज और इंस्टेंट मॉडल शामिल किए गए हैं। विंटरकंफर्ट OFR रेंज में कई तरह की हीटिंग सेटिंग दी गई है। आइए Signify EcoLink वॉटर हीटर्स और WinterComfort OFR रूम हीटर्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Signify EcoLink Water Heaters, WinterComfort OFR Room Heaters Price

Signify EcoLink Water Heaters की कीमत ₹5,999 और EcoLink स्टोरेज वाटर हीटर रेंज की कीमत ₹13,999 है। WinterComfort OFR रूम हीटर की कीमत ₹16,999 से शुरू होती है। ये नए डिवाइस बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन, Signify के D2C प्लेटफॉर्म, फिलिप्स स्मार्ट लाइट हब और रिटेल स्टोर के जरिए उपलब्ध होंगे।

Signify EcoLink Water Heaters Features

Signify EcoLink वॉटर हीटर रेंज में कई कैपेसिटी और डिजाइन वाले स्टोरेज और इंस्टेंट मॉडल शामिल मिलते हैं। थर्मोक्वाड स्मार्ट सीरीज में 15 लीटर और 25 लीटर कैपेसिटी वाले ऑप्शन हैं। वहीं थर्मोक्वाड रेंज में 10 लीटर, 15 लीटर और 25 लीटर कैपेसिटी वाले स्क्वायर शेप वाले स्टोरेज वॉटर हीटर दिए गए हैं। थर्मोवॉल्ट सीरीज में 10 लीटर, 15 लीटर और 25 लीटर ऑप्शन वाला वर्टिकल सिलेंडर-स्टाइल स्टोरेज वॉटर हीटर शामिल है। थर्मोगो रेंज में 1 लीटर, 3 लीटर और 5 लीटर वाले मॉडल शामिल हैं।

थर्मोक्वाड स्मार्ट मॉडल के साथ WiZ ऐप का सपोर्ट मिलता है। ये स्मार्ट मॉडल अमेजन एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट और एप्पल सिरी शॉर्टकट्स के जरिए काम कर सकते हैं। स्टोरेज वॉटर हीटर रेंज BEE  की 5स्टार एनर्जी एफिशिएंसी रेटिंग से लैस है। इन वाटर हीटर में जंग से सुरक्षा के लिए ग्लासवॉल्ट टैंक टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा हार्ड वॉटर से बचाव के लिए ड्यूराकोर हीटिंग एलिमेंट और हीट लॉस कम करने के लिए हीटलॉक इंसुलेशन सिस्टम मिलता है। इन वॉटर हीटर में ट्रिपल सेफ सिक्योरिटी, ऑटोमैटिक थर्मल कट-ऑफ, प्रेशर रिलीज और ओवरहीटिंग और ड्राई हीटिंग सेफ्टी फीचर्स हैं। स्टोरेज मॉडल में 2kW की हीटिंग पावर मिलती है। इसके अलावा 8 बार तक वॉटर प्रेशर का सपोर्ट मिलता है। वहीं डिस्प्ले और टच कंट्रोल भी शामिल किए गए हैं।

Signify EcoLink WinterComfort OFR Room Heaters Features

Signify EcoLink WinterComfort OFR रेंज में डिजिटल और एनालॉग और ऑयल फिल्ड रेडिएटर रूम हीटर शामिल हैं। डिजिटल मॉडल में 11 जेड शेप के फिन्स और एक डिजिटल टेंप्रेचर कंट्रोल पैनल, RF पॉइंट एनीवेयर रिमोट दिया गया है। एनालॉग मॉडल 11 फिन और 13 फिन कॉन्फिगरेशन के साथ आता है। इनमें हाइब्रिड फिन डिजाइन, एडजस्टेबल थर्मोस्टेट, 360 डिग्री व्हील और बिल्ट इन कॉर्ड वाइंडर भी दिया गया है।

विंटरकम्फर्ट OFR रूम हीटर में इको, कोजी और बूस्ट जैसे तीन हीटिंग मोड दिए गए हैं। ये मोड 1,000W, 1,500W और 2,500W का हीटिंग आउटपुट प्रदान करते हैं। इनमें सुपर टर्बो PTC टेक्नोलॉजी भी उपयोग की गई है। एनालॉग मॉडल में 400W तक अतिरिक्त हीटिंग भी मिलती है, जिससे कुल आउटपुट 2,900W तक पहुंच जाता है। जबकि डिजिटल मॉडल में 2,700W तक का आउटपुट मिलता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सर्दियों के लिए खास Signify ने वाटर हीटर और रूम हीटर किए लॉन्च, कीमत ₹5999 से शुरू
  2. Samsung ने Warby Parker, Gentle Monster इंटेलिजेंट आईवियर किए लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  3. Xiaomi की नई स्मार्टवॉट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन की बैटरी!
  4. 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला Oppo A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. ₹46 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से खरीदें
  6. ₹4000 सस्ता मिल रहा Realme का 50MP Sony कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  7. सिर्फ 1,000 हजार में दूर हो जाएगी ठंड, फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ये 5 रूम हीटर
  8. Nvidia की अंतरिम सीईओ कोलेट क्रेस्स कौन हैं? जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद मिला पद
  9. Microsoft की सर्विस हुईं ठप, लाखों यूजर्स ने की शिकायत, दुनिया भर में रुक गया काम
  10. दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »