• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • TCS का प्रॉफिट बढ़कर 12,444 करोड़ रुपये पर पहुंचा, वर्कर्स की संख्या 6 लाख से ज्यादा

TCS का प्रॉफिट बढ़कर 12,444 करोड़ रुपये पर पहुंचा, वर्कर्स की संख्या 6 लाख से ज्यादा

कंपनी के लिए कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू लगभग 10.2 अरब डॉलर की रही। तीसरी तिमाही में TCS की वर्कफोर्स में लगभग 5,270 वर्कर्स की कमी हुई है

TCS का प्रॉफिट बढ़कर 12,444 करोड़ रुपये पर पहुंचा, वर्कर्स की संख्या 6 लाख से ज्यादा

पिछली तिमाही में कंपनी का मार्जिन 0.40 प्रतिशत बढ़कर 24.5 प्रतिशत पर पहुंच गया

ख़ास बातें
  • दूसरी तिमाही में TCS का मार्जिन 24.1 प्रतिशत का था
  • कंपनी की वर्कफोर्स में लगभग 5,270 वर्कर्स की कमी हुई है
  • प्राइवेट सेक्टर में रोजगार देने वाली यह प्रमुख कंपनियों में शामिल है
विज्ञापन
बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का दिसंबर में समाप्त हुई तिमाही में नेट प्रॉफिट बढ़कर लगभग 12,444 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का पिछली तिमाही में मार्जिन 0.40 प्रतिशत बढ़कर 24.5 प्रतिशत पर पहुंच गया। दूसरी तिमाही में TCS का मार्जिन 24.1 प्रतिशत का था। हालांकि, वर्ष-दर-वर्ष आधार पर मार्जिन में लगभग 0.50 प्रतिशत की कमी हुई है। 

TCS के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, K Krithivasan ने कहा, "तीसरी तिमाही में अच्छे प्रदर्शन से हम खुश हैं। बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे वर्टिकल्स में ग्रोथ बढ़ी है।" हालांकि, कंपनी के लिए कम्युनिकेशन एंड मीडिया वर्टिकल में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 10.6 प्रतिशत की गिरावट हुई है। इसके अलावा हेल्थकेयर और सर्विसेज वर्टिकल में भी कमी दर्ज की गई है। कंपनी के लिए भारत के रीजन में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 70 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ हुई है। हालांकि, इससे पिछली तमाही में यह ग्रोथ 95.2 प्रतिशत की थी। 

कंपनी के लिए कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू लगभग 10.2 अरब डॉलर की रही। तीसरी तिमाही में TCS की वर्कफोर्स में लगभग 5,270 वर्कर्स की कमी हुई है। कंपनी में नौकरी छोड़ने की दर बढ़कर 13 प्रतिशत हो गई। TCS के पास लगभग 6,07,354 वर्कर्स हैं। देश में प्राइवेट सेक्टर में एंप्लॉयमेंट देने वाली यह प्रमुख कंपनियों में शामिल है। 

पिछले कुछ महीनों में माइक्रोसॉफ्ट सहित बहुत सी बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों ने बड़ी संख्या में वर्कर्स की छंटनी की है। इन कंपनियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग नए सेगमेंट्स में हायरिंग बढ़ी है। TCS के चीफ ह्युमन रिसोर्स ऑफिसर, Milind Lakkad ने बताया, "पिछली तिमाही में कंपनी में 25,000 से अधिक एसोसिएट्स को प्रमोशन दी गई है। इस फाइनेंशियल ईयर में 1,10,000 से अधिक प्रमोशंस हुई हैं। हम वर्कर्स की अपस्किलिंग में लगातार निवेश कर रहे हैं। इस वर्ष कैम्पस हायरिंग की हमारी योजना बरकरार है।" कंपनी ने पिछले वर्ष वर्क-फ्रॉम-होम की पॉलिसी पर पाबंदियां लगाई थी। कंपनी ने बताया था एक तिमाही में 60 प्रतिशत से कम ऑफिस आने वालों को उस तिमाही के लिए कोई वेरिएबल पे नहीं मिलेगी। TCS के ऑफिस में 60-75 प्रतिशत अटेंडेंस वाले वर्कर्स को वेरिएबल पे का 50 प्रतिशत, और 75-85 प्रतिशत अटेंडेंस वालों को 75 प्रतिशत मिलेगा। ऑफिस में 85 प्रतिशत से अधिक अटेंडेंस वाले वर्कर्स को ही उस तिमाही के लिए पूरी वेरिएबल पे दी मिलेगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकते हैं डुअल कैमरा, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. Mercedes की CLA EV कल होगी भारत में लॉन्च, 700 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज 
  3. Vivo, Huawei से डर गई Apple? iPhone 18 Pro, 19 Pro में मिल सकते हैं बड़े कैमरा अपग्रेड
  4. Moto G87 होगा 6 रंगों में लॉन्च! 8GB रैम, 5000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
  5. सस्ता स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G नए वेरिएंट में लॉन्च, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी, Rs 11,999 में खरीदें
  6. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
  7. Bitcoin होल्डिंग पर Tesla को हुआ 17 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज
  9. iPhone यूजर्स ध्यान दें! Apple ने फिक्स किया बड़ा बग, डिलीट नोटिफिकेशन भी हो रहे थे एक्सेस
  10. गेमर्स के लिए बड़ा अपडेट, सरकार ने लागू किए नए नियम - जानें कौन से गेम चलेंगे, कौन से होंगे बंद
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »