ASUS ExpertBook Ultra बिजनेस लैपटॉप हुआ ExpertBook P3 और P5 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

ASUS ने AI बेस्ड फ्लैगशिप बिजनेस लैपटॉप ExpertBook Ultra के साथ ExpertBook P3 सीरीज और ExpertBook P5 सीरीज को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है।

ASUS ExpertBook Ultra बिजनेस लैपटॉप हुआ ExpertBook P3 और P5 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Photo Credit: ASUS

Asus ExpertBook Ultra में 14 इंच की WQXGA+ OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Asus ExpertBook Ultra में 14 इंच की WQXGA+ OLED डिस्प्ले है।
  • Asus ExpertBook P3 में 14 और 16 इंच की डिस्प्ले मिलती है।
  • Asus ExpertBook P5 सीरीज में 14 और 16 इंच की OLED डिस्प्ले है।
विज्ञापन

ASUS ने AI बेस्ड फ्लैगशिप बिजनेस लैपटॉप ExpertBook Ultra के साथ ExpertBook P3 सीरीज और ExpertBook P5 सीरीज को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। कंपनी इस लाइनअप को एंटरप्राइज यूजर्स, CXOs और बिजनेस प्रोफेशनल्स के लिए लेकर आई है। Asus ExpertBook Ultra में Intel Core Ultra X7 Series 3 CPU दिया गया है। यहां हम आपको ASUS ExpertBook Ultra और ExpertBook P सीरीज लैपटॉप के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ASUS ExpertBook Ultra, ExpertBook P3 Series, P5 Series Price 

ASUS ExpertBook Ultra के Intel Core Ultra X7 Series 3 मॉडल की कीमत 2,39,990 है। ASUS ExpertBook Ultra आज से Flipkart पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। प्री-ऑर्डर करने पर ग्राहकों को 5 साल की ऑनसाइट वारंटी, 5 साल की बैटरी वारंटी और 5 साल का एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन मिल रहा है। इसके अलावा Axis क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 20 हजार रुपये की छूट मिल रही है। 20 हजार एक्सचेंज छूट का लाभ मिल सकता है। बैंक कार्ड्स पर 24 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ मिल सकता है। 1 साल की फ्लिपकार्ट ब्लैक मेंबरशिप और 1 साल का McAfee+ प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिल सकता है। जबकि ExpertBook P3 सीरीज फ्लिपकार्ट पर 94,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है, साथ ही सीमित अवधि के लिए 6,000 रुपये का लॉन्च डिस्काउंट और चुनिंदा बैंक और कार्ड ऑफर भी उपलब्ध हैं। वहीं ExpertBook P5 सीरीज की शुरुआती कीमत 2,14,990 रुपये है।

Asus ExpertBook Ultra Specifications

Asus ExpertBook Ultra में 14 इंच की WQXGA+ OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2880x1800 पिक्सल और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस लैपटॉप में Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर के साथ Core Ultra X7 358H और Core Ultra 5 325 दिया गया है। इसमें 64GB LPDDR5X RAM और 2TB PCIe 5.0 SSD इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह लैपटॉप Windows 11 Pro पर काम करता है। इसमें 5 मेगापिक्सल का 1080p FHD IR वेबकैम दिया है। ExpertBook Ultra में 70Wh की बैटरी दी गई है जो कि 90W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Asus ExpertBook P3 Series Specifications

Asus ExpertBook P3 में 14 और 16 इंच की डिस्प्ले मिलती है जिसका WQXGA रेजॉल्यूशन और 400 निट्स ब्राइटनेस है। P3 सीरीज में Intel Core Ultra 5 और Ultra 7 H-सीरीज प्रोसेसर के साथ Intel Arc ग्राफिक्स हैं। इस लैपटॉप में 32GB DDR5 RAM और 1TB तक PCIe SSD स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह लैपटॉप Windows 11 पर चलता है। इसमें 5 मेगापिक्सल का वेबकैम है जो कि 1080p FHD का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, थंडरबोल्ट 4, यूएसबी टाइप ए और टाइप सी पोर्ट, HDMI 2.1 और RJ45 इथरनेट शामिल है। ExpertBook P3 के 14 इंच और 16 इंच मॉडल में 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Asus ExpertBook P5 Series Specifications

Asus ExpertBook P5 सीरीज में 14 और 16 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसका WQXGA तक रेजॉल्यूशन और 400 निट्स ब्राइटनेस है। P5 सीरीज में Core Ultra H-सीरीज चिप्स और नए Core Ultra 7 356H प्रोसेसर हैं जिनमें NPU लगे हैं। इस लैपटॉप में 32GB DDR5 RAM और 1TB तक PCIe SSD स्टोरेज दी गई है। यह Windows 11 पर काम करता है। इसमें 5 मेगापिक्सल का वेबकैम दिया गया है। ExpertBook P5 G2 के 16 इंच मॉडल में 63Wh की बैटरी है जो कि 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है, जबकि P5 G1 के 16 इंच मॉडल में 70Wh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। P5 G2 14 इंच और P5 G1 14 इंच मॉडल में 65W और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में होगी 240Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, जानें सबकुछ
  2. Boat ने पहला ट्रू वायरलेस Aavante Prime X साउंडबार किया लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. ASUS ExpertBook Ultra बिजनेस लैपटॉप हुआ ExpertBook P3 और P5 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. 33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. 600 लीटर क्षमता वाला Mijia Refrigerator Pro Cross किया Xiaomi ने लॉन्च, 10 साल की वारंटी! जानें कीमत
  6. Motorola Edge 70 Pro vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: 40K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  8. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  9. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  10. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »