• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत

Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत

कंपनी का यह वैक्यूम क्लीनर 450W की मोटर से लैस है।

Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत

Photo Credit: Gizmochina

Mijia Cordless Vacuum Cleaner 4C कंपनी का लेटेस्ट वैक्यूम क्लीनर है।

ख़ास बातें
  • कंपनी का यह वैक्यूम क्लीनर 450W की मोटर से लैस है।
  • इसमें 170AW की सक्शन पावर दी गई है।
  • 180 डिग्री वाइड एंगल ब्लू लाइट डस्ट डिटेक्शन सिस्टम इसमें दिया गया है।
विज्ञापन

Xiaomi ने नया वैक्यूम क्लीनर Mijia Cordless Vacuum Cleaner 4C लॉन्च किया है। कंपनी का यह वैक्यूम क्लीनर 450W की मोटर से लैस है। इसमें 170AW की सक्शन पावर दी गई है। यह 110,000 RPM पर ऑपरेट करता है। 180 डिग्री वाइड एंगल ब्लू लाइट डस्ट डिटेक्शन सिस्टम इसमें दिया गया है। यह छोटे-बड़े हर तरह के कूड़े को साफ कर सकता है। इसकी मोटर 110,000 RPM पर रन करती है। यह महीन डस्ट के साथ-साथ बड़े कूड़े को भी साफ करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स। 

Mijia Cordless Vacuum Cleaner 4C price

Xiaomi के Mijia Cordless Vacuum Cleaner 4C की कीमत 799 युआन (लगभग 11,000 रुपये) है। इसे JD.com (via) से खरीदा जा सकता है। इसकी सेल 29 अप्रैल से शुरू होगी। 

Mijia Cordless Vacuum Cleaner 4C Features

Mijia Cordless Vacuum Cleaner 4C कंपनी का लेटेस्ट वैक्यूम क्लीनर है। इसमें 450W की ब्रशलैस मोटर है जो 170AW की सक्शन पावर देती है। इसकी मोटर 110,000 RPM पर रन करती है। यह महीन डस्ट के साथ-साथ बड़े कूड़े को भी साफ करता है। साथ ही विभिन्न तरह के फर्शों पर से यह पालतू जानवरों के बाल भी साफ कर सकता है। 

Xiaomi के इस वैक्यूम क्लीनर में 180 डिग्री वाइड एंगल ब्लू लाइट डस्ट डिटेक्शन सिस्टम दिया गया है। यह अंधेरे कोनों में छुपे डस्ट को भी निकाल सकता है। यानी बेड के नीचे, सोफे के नीचे 30 सेमी तक गहरे से यह डस्ट खींच लेता है। इसका डिजाइन ऐसा है कि यह दीवारों और बेसबोर्ड से भी एक बार में ही डस्ट खींच लेता है। कंपनी ने इसके साथ कई तरह के अटैचमेंट दिए हैं। मसलन हार्ड फ्लोर, कार्पेट, टाइल आदि के लिए अलग-अलग तरह के अटैचमेंट मिल जाते हैं। इसमें डुअल एंटी टेंगल ब्रश सिस्टम दिया गया है। यह फाइव स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम से लैस है। यह 99.97% पार्टीकल कैप्चर कर सकता है जो 0.3 माइक्रोन तक भी छोटे हो सकते हैं। 

वैक्यूम क्लीनर में 7 सैल वाली बैटरी दी है जिसकी क्षमता 2600mAh है। यह 75 मिनट तक लगातार क्लीनिंग कर सकता है। इसमें तीन तरह के मोड दिए गए हैं जिसमें ईको, स्टैंडर्ड, और हाई-पावर शामिल है। इसमें वाशेबल फिल्टर हैं। साथ ही LED बैटरी इंडिकेटर भी इसमें मिलते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »