Mahindra ने मार्च में बेची 35,000 से ज्यादा SUV, थार, XUV700 को मिल रहा जोरदार रिस्पॉन्स

कंपनी ने बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने के साथ ही अपने प्लांट्स में एक शिफ्ट भी जोड़ी है

Mahindra ने मार्च में बेची 35,000 से ज्यादा SUV, थार,  XUV700 को मिल रहा जोरदार रिस्पॉन्स

यह कंपनी के लिए इस कैटेगरी में सबसे अधिक बिक्री है

ख़ास बातें
  • महिंद्रा ने तीन वर्ष पहले अपडेटेड Thar लॉन्च की थी
  • कंपनी ने बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाई है
  • इस वर्ष की शुरुआत में महिंद्रा ने XUV400 EV लॉन्च की थी
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra ने पिछले महीने SUV की 35,976 यूनिट्स बेची हैं। यह कंपनी के लिए इस कैटेगरी में सबसे अधिक बिक्री है। कंपनी ने 21 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 66,091 यूनिट्स बेचकर अपनी सबसे अधिक बिक्री की है। 

महिंद्रा ने तीन वर्ष पहले अपडेटेड Thar लॉन्च की थी जिसकी बड़ी संख्या में बिक्री हुई है। इसके बाद XUV700, Bolero Neo और Scorpio-N के लॉन्च के साथ कंपनी की SUV कैटेगरी में स्थिति काफी मजबूत हुई है। इनमें से अधिकतर मॉडल्स के लिए कस्टमर्स को 18 महीने तक का इंतजार करना पड़ रहा है। कंपनी ने बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने के साथ ही अपने प्लांट्स में एक शिफ्ट भी जोड़ी है। पिछले महीने महिंद्रा ने कमर्शियल व्हीकल्स की 22,282 यूनिट्स बेची हैं। महिंद्रा का मार्च में एक्सपोर्ट 2,115 यूनिट्स का रहा।  कंपनी के प्रेसिडेंट (ऑटोमोटिव डिविजन), Veejay Nakra ने कहा, "हमारी SUV की बिक्री उच्चतम स्तर पर पहुंची है। इसमें मार्च में 31 प्रतिशत और पिछले फाइनेंशियल ईयर में 60 प्रतिशत की ग्रोथ रही। हम अपने एसोसिएट्स, पार्टनर्स, डीलर्स, सप्लायर्स और कस्टमर्स को धन्यवाद देना चाहते हैं।" 

महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बनाई है। इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स पहले स्थान पर है। महिंद्रा ने इस वर्ष की शुरुआत में XUV400 EV को लॉन्च किया था। हालांकि, इसकी बिक्री धीमी रही है। इसमें सैटिन कॉपर का डुअल टोन ऑप्शन भी होगा। कंपनी का दावी है कि नॉन-लग्जरी सेगमेंट में XUV40 में सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने की क्षमता है। महिंद्रा का कहना है कि यह केवल 8.3 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड 150 kmph की है। इसमें तीन विभिन्न ड्राइविंग मोड, Fun Fast और Fearless हैं। 

इसके साथ तीन वर्ष की स्टैंडर्ड वॉरंटी मिलती है। इसकी बैटरी और मोटर के लिए आठ वर्ष या 1,60,000 किलोमीटर की अतिरिक्त वॉरंटी होगी। Mahindra XUV400 का EC लोअर वेरिएंट है। इसकी 34.5 kWh की लिथियम-आयन बैटरी सिंगल चार्ज में 375 किलोमीटर की रेंज देती है। XUV400 EL में 39.4 kWh की लिथियन-आयन बैटरी है, जो सिंगल चार्ज में लगभग 456 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। इसमें पावर 150 PS और टॉर्क 310 Nm का है। यह 7.2 kW के चार्जर के साथ आती है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के साथ ही कई राज्य सरकारें भी सब्सिडी उपलब्ध करा रही हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  2. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  3. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  4. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  5. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  7. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  9. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  10. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »