• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • महिंद्रा लगाएगी तेलंगाना में EV प्लांट, 1,000 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट की योजना

महिंद्रा लगाएगी तेलंगाना में EV प्लांट, 1,000 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट की योजना

कंपनी ने बताया कि यह इनवेस्टमेंट आठ वर्षों में किया जाएगा। इस प्लांट में पैसेंजर व्हीकल्स के अलावा कार्गो व्हीकल्स भी बनाए जाएंगे

महिंद्रा लगाएगी तेलंगाना में EV प्लांट, 1,000 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट की योजना

XUV400 इलेक्ट्रिक SUV को 10,000 से अधिक बुकिंग मिली हैं

ख़ास बातें
  • इस प्लांट में पैसेंजर व्हीकल्स के अलावा कार्गो व्हीकल्स भी बनाए जाएंगे
  • इसके लिए कंपनी ने राज्य सरकार के साथ एक समझौता किया है
  • यह इनवेस्टमेंट आठ वर्षों में किया जाएगा
विज्ञापन
देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra and Mahindra ने इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और फोर-व्हीलर बनाने के लिए तेलंगाना के प्लांट में 1,000 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट की योजना बनाई है। कंपनी ने बताया कि यह इनवेस्टमेंट आठ वर्षों में किया जाएगा। इस प्लांट में पैसेंजर व्हीकल्स के अलावा कार्गो व्हीकल्स भी बनाए जाएंगे। 

कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि उसने तेलंगाना के मेडक जिले में जहीराबाद प्लांट के विस्तार के लिए राज्य सरकार के साथ एक समझौता किया है। महिंद्रा ने कहा कि इस प्रस्तावित इनवेस्टमेंट की रकम के लिहाज से यह तेलंगाना सरकार की EV इनवेस्टमेंट पॉलिसी के तहत मेगा प्रोजेक्ट्स में आ सकता है। पिछले वर्ष दिसंबर में कंपनी ने महाराष्ट्र में पुणे के निकट एक EV मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने में लगभग 10,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करने की घोषणा की थी। इससे महिंद्रा को EV मार्केट में सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने वाली Tata Motors को टक्कर देने में मदद मिलेगी। 

महिंद्रा की XUV400 इलेक्ट्रिक SUV को 10,000 से अधिक बुकिंग मिली हैं। इसके लिए बुकिंग 26 जनवरी से शुरू हुई थी। कंपनी ने बताया था कि इन ऑर्डर्स को डिलीवर करने में लगभग सात महीने लगेंगे। कंपनी की यह पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV है। महिंद्रा ने इससे पहले कहा था कि उसकी योजना इसकी 20,000 यूनिट्स को एक वर्ष में डिलीवर करने की है। इसकी शुरुआती कीमत 15.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। 

इसका प्राइस 18.99 रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाता है। इसके शुरुआती प्राइसेज कंपनी को मिलने वाली पहली 5,000 बुकिंग के लिए लागू थे। इसकी डिलीवरी मार्च से शुरू हो  सकती है। इसका मुकाबला Tata Nexon EV, Hyundai Kona EV और MG ZS EV से होगा। इसे पांच कलर्स - आर्कटिंग ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपाली ब्लैक और इनफिनिटी ब्लू में लॉन्च किया जा रहा है। इसमें सैटिन कॉपर का डुअल टोन ऑप्शन भी होगा। कंपनी का दावा है कि नॉन-लग्जरी सेगमेंट में XUV400 में सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने की क्षमता है। महिंद्रा एंड महिंद्रा का कहना है कि यह केवल 8.3 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड 150 kmph की है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड, Fun Fast और Fearless हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »