• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Mahindra की इलेक्ट्रिक SUV  XUV400 को मिल रहा जोरदार रिस्पॉन्स, 15,000 से अधिक हुई बुकिंग

Mahindra की इलेक्ट्रिक SUV  XUV400 को मिल रहा जोरदार रिस्पॉन्स, 15,000 से अधिक हुई बुकिंग

महिंद्रा की योजना जल्द ही कुछ नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी लॉन्च करने की है। इस मार्केट में कंपनी का मुकाबला टाटा मोटर्स जैसे राइवल्स से है

Mahindra की इलेक्ट्रिक SUV  XUV400 को मिल रहा जोरदार रिस्पॉन्स, 15,000 से अधिक हुई बुकिंग

इसकी टॉप स्पीड 150 kmph की है

ख़ास बातें
  • Mahindra XUV400 के लिए बुकिंग 26 जनवरी से शुरू हुई थी
  • कंपनी की योजना जल्द ही कुछ नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी लॉन्च करने की है
  • कई राज्य सरकारें EV खरीदने पर सब्सिडी दे रही हैं
विज्ञापन
देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक Mahindra की इलेक्ट्रिक SUV XUV400 को पिछले महीने लॉन्च के बाद से कस्टमर्स का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसकी 15,000 से अधिक बुकिंग हो चुकी हैं। Mahindra XUV400 के लिए बुकिंग 26 जनवरी से शुरू हुई थी। इसे चार दिनों के अंदर ही 10,000 बुकिंग मिल गई थी। 

कंपनी ने इसके लिए शुरुआती प्राइसेज 16.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखे थे। ये प्राइसेज शुरुआती 5,000 कस्टमर्स के लिए थे। कंपनी ने इसके नए प्राइसेज की घोषणा नहीं की है। महिंद्रा की योजना जल्द ही कुछ नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी लॉन्च करने की है। इस मार्केट में कंपनी का मुकाबला टाटा मोटर्स से है। टाटा मोटर्स के पास इस सेगमेंट में सबसे अधिक हिस्सेदारी है। महिंद्रा की यह पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV है। यह दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसके लिए बुकिंग कंपनी की वेबसाइट के जरिए कराई जा सकती है। 

इस इलेक्ट्रिक SUV की डिलीवरी मार्च से शुरू हो  सकती है। इसका मुकाबला Tata Nexon EV, Hyundai Kona EV और MG ZS EV से होगा। इसे पांच कलर्स - आर्कटिंग ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपाली ब्लैक और इनफिनिटी ब्लू में लॉन्च किया जा रहा है। इसमें सैटिन कॉपर का डुअल टोन ऑप्शन भी होगा। कंपनी का दावा है कि नॉन-लग्जरी सेगमेंट में XUV400 में सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने की क्षमता है। महिंद्रा का कहना है कि यह केवल 8.3 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड 150 kmph की है। इसमें तीन विभिन्न ड्राइविंग मोड, Fun Fast और Fearless हैं। 

XUV400 के इलेक्ट्रिक वर्जन पर तीन वर्ष की स्टैंडर्ड वॉरंटी मिलेगी। इसकी बैटरी और मोटर के लिए आठ वर्ष या 1,60,000 किलोमीटर की अतिरिक्त वॉरंटी होगी। Mahindra XUV400 का EC लोअर वेरिएंट है। इसकी 34.5 kWh की लिथियम-आयन बैटरी सिंगल चार्ज में 375 किलोमीटर की रेंज देती है। XUV400 EL में 39.4 kWh की लिथियन-आयन बैटरी है, जो सिंगल चार्ज में लगभग 456 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। इसमें पावर 150 PS और टॉर्क 310 Nm का है। यह 7.2 kW के चार्जर के साथ आती है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के साथ ही कई राज्य सरकारें भी सब्सिडी उपलब्ध करा रही हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  7. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  8. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  9. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »