JBL ने Tune Buds 3 वायरलेस ईयरबड्स को नए ट्रांसलूसेंट डिजाइन में पेश किया है। इनमें ANC, Bluetooth 6.0 और 48 घंटे तक की बैटरी मिलती है।
Photo Credit: JBL
JBL Tune Buds 3 नए ट्रांसलूसेंट डिजाइन और ANC फीचर के साथ पेश किए गए हैं
JBL ने Tune Buds 3 वायरलेस ईयरबड्स का नया ट्रांसलूसेंट वेरिएंट चीन में लॉन्च किया है। इसमें ईयरबड्स और चार्जिंग केस को पारदर्शी डिजाइन दिया गया है, जिससे अंदर के कुछ हार्डवेयर पार्ट्स दिखाई देते हैं। नए वेरिएंट में 10mm डायनामिक ड्राइवर्स, एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC), Personi-Fi 3.0 और Bluetooth 6.0 जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है।
JBL Tune Buds 3 में 10mm डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं, जिनमें डुअल-लेयर कंपोजिट पॉलीमर डायफ्राम का इस्तेमाल किया गया है। इनकी साउंड ट्यूनिंग Harman ने की है। इसमें Personi-Fi 3.0 फीचर भी मिलता है, जिसकी मदद से यूजर अपनी पसंद के हिसाब से ऑडियो सेटिंग्स कस्टमाइज कर सकते हैं।
ईयरबड्स में चार माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो ANC सिस्टम के लिए भी काम करते हैं। यह आसपास के शोर को कम करने में मदद करता है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.0 मिलता है। वहीं, धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग दी गई है।
कंपनी के मुताबिक, JBL Tune Buds 3 एक बार चार्ज करने पर ANC बंद होने पर 12 घंटे और ANC चालू होने पर 10 घंटे तक चल सकते हैं। चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी लाइफ 48 घंटे तक है। इनमें फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर 4 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। ईयरबड्स और केस को पूरी तरह चार्ज होने में करीब 2 घंटे लगते हैं। प्रत्येक ईयरबड का वजन 5.9 ग्राम और चार्जिंग केस का वजन 40 ग्राम है।
JBL Tune Buds 3 के ट्रांसलूसेंट वेरिएंट की कीमत चीन में 729 युआन (करीब 10,200 रुपये) रखी गई है। इसकी बिक्री 3 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। इसे Deep Black, Moon White और Jade कलर में पेश किया गया है। Jade वेरिएंट में ईयरबड्स और केस दोनों को ट्रांसलूसेंट ग्रीन फिनिश दी गई है। फिलहाल कंपनी ने दूसरे बाजारों में इसकी उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
WhatsApp के अंदर ही मिलेगी ट्रैवल eSIM की सुविधा देगा, विदेश यात्रा में भी चलेगा वॉट्सऐप
Motorola Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी दे रही मौका, ऐसे करें ऑफर क्लेम
छोटे कपड़ों के लिए नहीं चलानी पड़ेगी बड़ी वॉशिंग मशीन, Xiaomi ने लॉन्च किया 2 ड्रम वाला छोटा मॉडल