डेटा के इस्तेमाल में बढ़ोतरी से ई-कॉमर्स और ऑनलाइन सर्विसेज के तौर पर डिजिटल इकोनॉमी की तेजी से ग्रोथ हो रही है। डिजिटल इकोनॉमी का रोजगार के साथ ही GDP की बढ़ोतरी में भी योगदान है
इंटरनेट यूजर्स की संख्या में लगभग चार गुणा की बढ़ोतरी हुई है
भारत में नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल के दौरान मोबाइल डेटा की कॉस्ट लगभग 97 प्रतिशत घटी है। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल की शुरुआत में 1 GB मोबाइल डेटा की कॉस्ट 269 रुपये की थी। यह कॉस्ट घटकर 8-10 रुपये डेटा के प्रति GB की रह गई है।
मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड IT की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में पिछले 12 वर्षों में इंटरनेट यूजर्स की संख्या में लगभग चार गुणा की बढ़ोतरी हुई है। यह संख्या लगभग 25 करोड़ सब्सक्राइबर्स से बढ़कर पिछले वर्ष दिसंबर तक लगभग 103 करोड़ यूजर्स तक पहुंच गई थी। इसके साथ ही ब्रॉडबैंड कनेक्शंस समान अवधि में लगभग 17 गुणा बढ़े हैं। यह संख्या छह करोड़ से बढ़कर लगभग 100 करोड़ ब्रॉडबैंड कनेक्शंस की हो गई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इंटरनेट की खपत शहरों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी है।
देश में लगभग 103 करोड़ इंटरनेट कनेक्शंस से डिजिटल पहुंच के साथ ही अफोर्डेबल इंटरनेट सर्विस बढ़ने का संकेत मिलता है। डेटा के इस्तेमाल में बढ़ोतरी से ई-कॉमर्स और ऑनलाइन सर्विसेज के तौर पर डिजिटल इकोनॉमी की तेजी से ग्रोथ हो रही है। डिजिटल इकोनॉमी का रोजगार के साथ ही GDP की बढ़ोतरी में भी योगदान है। इस रिपोर्ट के अनुसार, 2022-23 में नेशनल इनकम में डिजिटल इकोनॉमी की हिस्सेदारी लगभग 11.74 प्रतिशत थी। डिजिटल इकोनॉमी 2030 तक इकोनॉमी की ग्रोथ की दर से लगभग दोगुनी बढ़ सकती है।
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ भारत ने 4G टेक्नोलॉजी के क्लब में एंट्री की है। इससे पहले चार देशों - स्वीडन, दक्षिण कोरिया, चीन और फिनलैंड की पांच कंपनियों का इस टेक्नोलॉजी में दबदबा था। BSNL के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है, जिसे 5G नेटवर्क पर अपग्रेड किया जा सकता है। देश में स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली एपल ने देश में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ाया है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने 50 अरब डॉलर से ज्यादा के मेड इन इंडिया iPhones का एक्सपोर्ट किया है। हाल ही में एपल के CEO, Tim Cook ने दिसंबर तिमाही के रिजल्ट की घोषणा के दौरान भारत में अतिरिक्त स्टोर्स खोलने का संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि दिसंबर तिमाही में कंपनी ने रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है। देश में एपल का रेवेन्यू डबल-डिजिट में बढ़ा है। इंटरनेट की खपत शहरों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी