• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 

आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 

आईफोन बनाने वाली एपल के लिए भारत का महत्व लगातार बढ़ रहा है। देश में कंपनी ने मार्च तिमाही में डबल-डिजिट में ग्रोथ हासिल की है। पिछले कुछ वर्षों में देश में आईफोन्स की सेल्स तेजी से बढ़ी है

आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 

इस अमेरिकी कंपनी पर मार्केट में अपनी दबदबे वाली स्थिति का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है

ख़ास बातें
  • भारत में एपल ने अपने बिजनेस के डेटा की जानकारी देने पर सहमति दी है
  • इस डेटा का इस्तेमाल CCI की ओर से पेनल्टी के कैलकुलेशन के लिए हो सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में देश में आईफोन्स की सेल्स तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली एपल ने भारत में अपने बिजनेस के डेटा की कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) को जानकारी देने पर सहमति दी है। इस अमेरिकी कंपनी पर मार्केट में अपनी दबदबे वाली स्थिति का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है। इस आरोप की CCI की ओर से जांच की जा रही है। 

Reuters की एक रिपोर्ट में CCI के ऑर्डर के हवाले से बताया गया है कि पिछले महीने एपल ने भारत में अपने बिजनेस के डेटा की जानकारी देने पर सहमति दी है। इस डेटा का इस्तेमाल CCI की ओर से पेनल्टी के कैलकुलेशन के लिए किया जा सकता है। कंपनी ने 21 मई को हुई सुनवाई में यह डेटा 25 जून तक जमा करने की अनुमति मांगी थी। CCI ने कंपनी के इस निवेदन को मंजूरी दे दी है। CCI ने अपनी जांच में पाया था कि एपल ने iPhone से जुड़े ऐप्स के मार्केट में अपनी दबदबे वाली स्थिति का गलत इस्तेमाल किया था। हालांकि, कंपनी ने इस आरोप से इनकार किया था। एपल ने कहा था कि वह जांच के निष्कर्ष को चुनौती देगी। इसके साथ ही कंपनी ने अपने बिजनेस से जुड़े डेटा की जानकारी देने से मना किया था। 

एपल की दलील थी कि इस मामले को रोका जाना चाहिए क्योंकि वह देश के नए एंटीट्रस्ट पेनल्टी कानून को रद्द करने के लिए अलग से निवेदन कर रही है। इस कानून के तहत, CCI को कंपनियों पर उनके इंटरनेशनल बिजनेस के टर्नओवर के आधार पर पेनल्टी लगाने का अधिकार मिला है। एपल ने बताया था कि CCI ने उसके इंटरनेशनल बिजनेस का डेटा मांगा है, जिससे 38 अरब डॉलर तक की पेनल्टी लग सकती है। हालांकि, CCI ने इसे गलत बताया था। देश में कॉम्पिटिशन की निगरानी करने वाले इस रेगुलेटर ने कहा था कि उसे सिर्फ देश में कंपनी के बिजनेस के डेटा की जरूरत है। 

इस बारे में एपल और CCI ने टिप्पणी के लिए Reuters की ओर से भेजे गए निवेदन का उत्तर नहीं दिया है। एपल के लिए भारत का महत्व लगातार बढ़ रहा है। देश में कंपनी ने मार्च तिमाही में डबल-डिजिट में ग्रोथ हासिल की है। पिछले कुछ वर्षों में देश में आईफोन्स की सेल्स तेजी से बढ़ी है। देश में आईफोन्स की बड़े पैमाने पर मैन्युफैक्चरिंग भी की जा रही है। हाल ही में एपल के CEO, Tim Cook ने कहा था कि कंपनी के लिए भारत एक शानदार मार्केट है। उनका कहना था, "भारत में पिछले कुछ वर्षों से अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद, हमारे पास बहुत कम मार्केट शेयर है। इस मार्केट में हमारे लिए काफी मौके हैं।" दुनिया में भारत स्मार्टफोन का दूसरा सबसे बड़ा और पर्सनल कंप्यूटर (PC) का तीसरा सबसे बड़ा मार्केट है। 


 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »