• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ChatGPT को ट्रेनिंग में भारतीय मीडिया के कंटेंट का इस्तेमाल नहीं, कोर्ट को दी जानकारी

ChatGPT को ट्रेनिंग में भारतीय मीडिया के कंटेंट का इस्तेमाल नहीं, कोर्ट को दी जानकारी

ChatGPT के लिए यूजर्स की संख्या के लिहाज से भारत दूसरा सबसे बड़ा मार्केट बन गया है। देश में पिछले वर्ष ChatGPT के यूजर्स की संख्या लगभग तिगुनी हुई है

ChatGPT को ट्रेनिंग में भारतीय मीडिया के कंटेंट का इस्तेमाल नहीं, कोर्ट को दी जानकारी

देश में पिछले वर्ष ChatGPT के यूजर्स की संख्या लगभग तिगुनी हुई है

ख़ास बातें
  • ChatGPT के लिए भारत दूसरा सबसे बड़ा मार्केट बन गया है
  • कुछ मीडिया ग्रुप् ने ChatGPT पर उनके कंटेंट को यूज करने का आरोप लगाया था
  • पिछले कुछ वर्षों में AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है
विज्ञापन
लोकप्रिय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल ChatGPT को ऑपरेट करने वाली अमेरिकी कंपनी OpenAI ने बताया है कि वह भारतीय मीडिया ग्रुप्स के कंटेंट का इस्तेमाल नहीं करती। देश के कुछ मीडिया ग्रुप्स ने OpenAI पर उनके कंटेंट का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। 

इस बारे में कोर्ट में एक फाइलिंग में OpenAI ने बताया है कि मीडिया ग्रुप्स के सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध कंटेंट का इस्तेमाल करने के लिए उनके साथ पार्टनरशिप की डील करने के लिए वह बाध्य नहीं है। इस फाइलिंग को Reuters ने देखा है। पिछले वर्ष न्यूज एजेंसी ANI की ओर से दायर किए गए एक कानूनी मामले आरोप लगाया गया था कि उसके पब्लिश्ड कंटेंट का इस्तेमाल बिना अनुमति के ChatGPT अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट को ट्रेनिंग में मदद के लिए कर रहा है। इसके बाद कुछ मीडिया ग्रुप्स और बुक पब्लिशर्स इस कानूनी मामले में शामिल होने के लिए एकजुट हुए हैं। 

बहुत से मीडिया ग्रुप्स की ऑनलाइन यूनिट्स का प्रतिनिधित्व करने वाली डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने आरोप लगाया है कि कंटेंट हासिल करने के लिए ChatGPT उनकी न्यूज वेबसाइट्स का इस्तेमाल कर रहा है। इस बारे में OpenAI और उसके लॉयर ने टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का उत्तर नहीं दिया। ChatGPT के लिए यूजर्स की संख्या के लिहाज से भारत दूसरा सबसे बड़ा मार्केट बन गया है। OpenAI ने बताया है कि देश में पिछले वर्ष उसके यूजर्स की संख्या लगभग तिगुनी हुई है। हाल ही में भारत की यात्रा पर आए OpenAI  के CEO, Sam Altman का कहना है कि AI की क्रांति के अग्रणी देशों में भारत को शामिल होना चाहिए। 

IT मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw के साथ मीटिंग में Altman ने देश में AI की पहुंच तेजी से बढ़ने की प्रशंसा थी। उन्होंने कहा था, "मुझे लगता है कि AI की क्रांति वाले अग्रणी देशों में भारत को शामिल होना चाहिए।" Vaishnaw ने बताया था कि AI स्टैक - GPUs, मॉडल और ऐप्स बनाने की भारत की स्ट्रैटेजी पर Altman के साथ उनकी बेहतरीन चर्चा हुई है। उन्होंने कहा था कि OpenAI इन तीनों पर मदद करने के लिए तैयार है। भारत से पहले Altman ने दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा की थी। OpenAI की जापान के SoftBank Group के साथ एक बड़ी डील भी हुई थी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »