Training

Training - ख़बरें

  • अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
    Tuesday Labs न्यूयॉर्क आधारिक रोबोटिक्स कंपनी है जिसने नया रोबोट Voxel Series 1 के तहत पेश किया है। इस रोबोट के दो पैर हैं, और दो हाथ हैं। कंपनी का कहना है कि यह कई तरह के घर के काम कर सकता है। AI की मदद से यह चलता है। यह सीखता है कि घर की अलग-अलग चीजें कौन सी जगहों से संबंध रखती हैं। कंपनी के अनुसार, यह घर में बिखरी चीजों को उनकी जगह पर रख सकता है। पौधों में पानी दे सकता है।
  • दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
    दिवाली के मौके पर अगर आप ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो ट्रेन की टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं तो आप अपने रूट्स और नजदीकी स्टेशन के हिसाब से त्योहारो के मौके पर चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन को देख सकते हैं। आमतौर पर स्पेशल ट्रेन आपके सटीक स्टेशन से न होकर अलग-अलग स्टेशन से चल सकती हैं, इसके अलावा आप अलग-अलग तारीखों के हिसाब से यात्रा प्लान करके भी स्पेशल ट्रेन खोज सकते हैं।
  • ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
    CoSeat एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसे ट्रेन यात्रियों की मदद के लिए तैयार किया गया है, जो कि ट्रेन में चढ़ने से पहले ही ऐसे को-पेसेंजर खोज पाएं जो सीट बदलने को तैयार हों और आपस में तालमेल बिठा सकें। इस ऐप के जरिए अपना PNR वेरिफाई किया जा सकता है। अपनी पसंद से जैसे परिवार के साथ बैठना या लोअर बर्थ पाना आदि चुना जा सकता है और सीट बदलने के लिए तैयार किसी व्यक्ति को खोजा जा सकता है।
  • दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
    दीवाली के मौके पर ज्यादा लोग रेल की टिकट बुक करने का प्रयास कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी वेबसाइट, रेलवन ऐप और बीटा वर्जन पर हाईलोड ट्रैफिक आ रहा है। प्लेटफॉर्म पर जब प्रस्थान से गंतव्य की ओर ट्रेन को खोजा जाता है तो उसके बाद मैसेज लिखा आया कि वी आर एक्सपीरियंस हाई लोड-प्लीज रिट्राई, इसके साथ सीट की उपलब्धता भी नजर नहीं आ रही। न ही टिकट बुकिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ रही थी।
  • Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
    बाढ़ जैसी घटनाओं के समय मूलभूत सुविधाएं भी एकदम से कट जाती हैं। इनमें बिजली, पानी, इंटरनेट, कनेक्टिविटी आदि सुविधाएं एकदम से ठप हो जाती हैं। ऐसे में कुछ खास गैजेट्स आपकी मदद कर सकते हैं ताकि आप समय रहते अपने लिए मदद मंगवा सकें
  • अब दिवालिया एयरलाइन के डेटा से अपना AI ट्रेन करेगा Google, खर्च किए 95 करोड़ रुपये
    Google ने अमेरिका की दिवालिया एयरलाइन Spirit Airlines के आंतरिक कारोबारी डेटा और सॉफ्टवेयर के लिए 1 करोड़ डॉलर यानी करीब 95 करोड़ रुपये की बोली जीती है। अमेरिकी बैंकरप्सी कोर्ट में दाखिल दस्तावेजों के मुताबिक इस पैकेज में करीब 10 करोड़ ईमेल, 50 करोड़ Microsoft Teams चैट, दस्तावेज, स्प्रेडशीट, कैलेंडर और सॉफ्टवेयर से जुड़ी जानकारी शामिल है। Google इस डेटा का इस्तेमाल प्रोडक्ट डेवलपमेंट और AI मॉडल की ट्रेनिंग के लिए कर सकता है। हालांकि, सौदे में ग्राहक डेटा और क्रेडिट कार्ड की जानकारी शामिल नहीं है। डील को अभी अमेरिकी बैंकरप्सी कोर्ट की मंजूरी मिलना बाकी है।
  • ट्रेन छूटने का नहीं रहेगा डर, रेल किस प्लेटफॉर्म पर आ रही है, ऐसे मिलेगी लाइव जानकारी
    अगर आप स्टेशन पर पहुंचे और उसके बाद ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदल दिया गया और अफरा तफरी में आपको एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर तुरंत भागना पड़ा तो यह बहुत परेशानी भरा हो सकता है। वैसे तो इसके लिए स्टेशन पर अनाउंसमेंट होती है, लेकिन शोर में सुनना मुश्किल भी होता है। ऐसे में आप टेक्नोलॉजी के जरिए पहले ही चेक कर सकते हैं कि ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर आने वाली है और अगर प्लेटफॉर्म बदल भी जाता है तो उसका अपडेट भी पा सकते हैं।
  • Hydrogen Train Technology के बारे में जानें : भारत की पहली ट्रेन जो हरियाणा से चली...
    हाइड्रोजन पावर्ड ट्रेन पर्यावरण के अनुकूल ट्रेन है जो कि डीजल या बिजली से चलने वाली ट्रेन के मुकाबले में प्रदूषण और शोर दोनों ही कम कर सकती है। इस शुरुआत के साथ भारत हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाले चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है। इस ट्रेन को भारत की ओर से साफ-सुथरे ट्रांसपोर्टेशन और सामान्य ईंधन पर निर्भरता कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
  • ट्रेन की गंदी चादरों पर AI का पहरा, IRCTC का सिस्टम सेकेंडों में ढूंढ़ेगा दाग
    भारतीय रेलवे ने चुनिंदा डिवीजनों में AI आधारित स्टेन डिटेक्शन तकनीक का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस सिस्टम में AI कैमरे धुलाई के बाद बेडशीट और अन्य लिनेन पर बचे दाग-धब्बों की पहचान करेंगे, ताकि यात्रियों को अधिक साफ और बेहतर क्वालिटी वाला लिनेन मिल सके। फिलहाल यह तकनीक पुणे, जयपुर और जोधपुर की मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री में इस्तेमाल की जा रही है। इसके अलावा रेलवे ने लॉन्ड्री ऑपरेशन की मॉनिटरिंग के लिए CCTV कैमरे भी लगाए हैं और सफाई की क्वालिटी जांचने के लिए Whito-Meter का यूज जारी रखा है।
  • 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
    Garmin ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में अपना नया Garmin Cirqa Smart Band लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्ट बैंड बिना डिस्प्ले वाले डिजाइन के साथ आता है, जिससे स्क्रीन डिस्ट्रैक्शन कम करने का दावा किया गया है। इसमें 80 से ज्यादा एक्टिविटी ट्रैकिंग, SpO2 सेंसर, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, Body Battery, Training Readiness और VO2 Max जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर 10 दिन तक की बैटरी लाइफ देता है। Garmin Cirqa Android और iPhone दोनों के साथ काम करता है और Garmin Connect ऐप के जरिए एक्टिविटी मैनेजमेंट और LiveTrack जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराता है।
  • ₹5 की शुरुआती टिकट के साथ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा से शुरू
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से भारत की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन क्लीन एनर्जी टेक्नोलॉजी पर चलती है। इसके साथ-साथ इसकी टिकट की कीमत भी काफी कम रखी गई है।  शुरुआती किराया कई रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत से भी कम है।
  • मोबाइल नेटवर्क गया तो इस देश में ट्रेनें हो गईं ठप! भारत में भी हो सकता है? जानें
    ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर Telstra में नेटवर्क की बत्ती गुल हुई तो हालात बहुत बिगड़ गए। यह सिर्फ मोबाइल इंटरनेट, कॉलिंग, डिटिजल पेमेंट्स पर असर नहीं था, बल्कि इसने देश की रेल सेवा को ही ठप कर दिया। BBC की रिपोर्ट के अनुसार, मोबाइल नेटवर्क चले जाने से सेंट्रल कंट्रोल सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया।
  • मानसून में ट्रेन कैंसल है या नहीं? स्टेशन जाने से पहले इन 5 तरीकों से करें स्टेटस चेक
    मानसून में भारी बारिश और जलभराव की वजह से कई ट्रेनों के लेट होने या रद्द होने की स्थिति बन सकती है। ऐसे में स्टेशन जाने से पहले ट्रेन का लाइव स्टेटस चेक करना जरूरी है। भारतीय रेलवे इसके लिए NTES, RailOne ऐप, RailMadad और 139 हेल्पलाइन जैसी आधिकारिक सुविधाएं उपलब्ध कराता है। इन प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेन नंबर या PNR डालकर ट्रेन की मौजूदा स्थिति, देरी और कैंसलेशन की जानकारी मिल सकती है। यात्रा से कुछ घंटे पहले स्टेटस दोबारा चेक करने से अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकता है।
  • दुनिया की पहली नेरोगेज हाइड्रोजन ट्रेन इटली में पेश, धुएं की जगह छोड़ेगी भाप
    नैरो-गेज रेलवे के लिए डिजाइन की गई पहली हाइड्रोजन से चलने वाली अपनी तरह की पहली ट्रेन है, जिसे खास तौर पर इटली में सार्डिनिया की स्थितियों के लिए डिजाइन किया गया है, क्योंकि घु्मावदार मोड़ और पहाड़ियों के चलते बिजली की लाइन बिछाना और हैवी इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाना संभव नहीं था। नई ट्रेन सार्डिनिया में अल्घेरो एयरपोर्ट से मामुंटानास, ससारी से अल्घेरो और ससारी से सोर्सो के बीच चलेगी। ये हाइड्रोजन ट्रेन पर्यावरण का खासतौर पर ध्यान देगी
  • ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
    अगर आप भी वेटिंग टिकट के साथ यात्रा कर रहे हैं तो सीट नहीं मिल पा रही है तो IRCTC का यह फीचर आपके बहुत काम आने वाला है और आपको इसके लिए टीटीई के चक्कर काटने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। जी हां आप खुद ऑनलाइन IRCTC की वेबसाइट के जरिए खाली सीट को खोज सकते हैं और फिर टीटीई से कहकर उसे अपने लिए अलॉट करवा सकते हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »