डीपफेक्स के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी सरकार, भारी जुर्माना लगाने की तैयारी

नए रेगुलेशंस के तहत, डीपफेक्स बनाने वाले और इसे होस्ट करने वाले प्लेटफॉर्म पर जुर्माना लगाया जा सकता है

डीपफेक्स के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी सरकार, भारी जुर्माना लगाने की तैयारी

लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंधाना का भी एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था

ख़ास बातें
  • केंद्र सरकार इसके खिलाफ नए रेगुलेशंस बनाने की तैयारी कर रही है
  • IT मिनिस्टर Ashwini Vaishaw ने डीपफेक्स को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है
  • इस तरह के वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से बनाए जाते हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल से नेताओं और सेलेब्रिटीज के जाली वीडियो बनाने के मामले बढ़े हैं। इस तरह के वीडियो को डीपफेक कहा जाता है। केंद्र सरकार इसके खिलाफ नए रेगुलेशंस बनाने की तैयारी कर रही हैं। इन रेगुलेशंस के तहत, डीपफेक्स बनाने वाले और इसे होस्ट करने वाले प्लेटफॉर्म पर जुर्माना लगाया जा सकता है। 

टेलीकॉम और IT मिनिस्टर Ashwini Vaishaw ने डीपफेक्स को लोकतंत्र के लिए एक खतरा बताया है। अश्विनी ने विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के साथ मीटिंग के बाद कहा, "लोकतंत्र के लिए डीपफेक्स एक नया खतरा है। इससे समाज और इसके संस्थानों की विश्वसनीयता कमजोर हो सकती है।" इन स्टेकहोल्डर्स में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, सॉफ्टवेयर कंपनियों के संगठन नैस्कॉम के प्रतिनिधि और AI की फील्ड से जुड़े प्रोफेसर शामिल थे। अश्विनी ने बताया, "हम डीपफेक्स के लिए रेगुलेशंस बनाने की शुरुआत कर रहे हैं।" उनका कहना था कि सरकार चार बिंदुओं - डीपफेक्स की पहचान, ऐसे कंटेंट को फैलने से रोकने, रिपोर्टिंग की प्रक्रिया को मजबूत करने और इस मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने पर कार्य करेगी। 

इस मीटिंग में मौजूद सभी स्टेकहोल्डर्स ने भी डीपफेक्स को लेकर ऐसी ही आशंका जताई। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी डीपफेक्स को लेकर चेतावनी दी थी। मोदी ने बताया था कि उन्होंने चैटजीपीटी की टीम से डीपफेक की पहचान करने और ऐसे वीडियो के इंटरनेट पर प्रसारित होने पर चेतावनी जारी करने को कहा है। उनका कहना था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में यह जरूरी है कि टेक्नोलॉजी का इस्‍तेमाल जिम्मेदारी से किया जाए। 

इसके साथ ही मोदी ने उनके एक डीपफेक वीडियो का भी हवाला दिया था, जिसमें उन्‍हें गरबा करते हुए दिखाया गया था। उन्होंने बताया था, "हाल ही में मैंने एक वीडियो देखा था जिसमें मैं गरबा का गाना गाते नजर आ रहा हूं। ऐसे कई और वीडियो इंटरनेट पर मौजूद हैं।" मोदी ने मीडिया से इस मुद्दे पर लोगों को जागरूक करने के लिए कहा था। पिछले कुछ सप्ताह से डीपफेक वीडियोज का मुद्दा सुर्खियों में है। लोकप्रिय एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और काजोल के डीपफेक वीडियोज ने इसे और तूल दिया है। इन वीडियोज को कांट-छांट कर तैयार किया गया था। बहुत से अन्य देशों में भी डीपफेक्स को लेकर रेगुलेशंस बनाने की मांग की जा रही है। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »