• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Swiggy और Zomato से ऑर्डर करने पर चुकाना होगा ज्यादा प्राइस, फेस्टिवल डिमांड के कारण बढ़ी प्लेटफॉर्म फीस

Swiggy और Zomato से ऑर्डर करने पर चुकाना होगा ज्यादा प्राइस, फेस्टिवल डिमांड के कारण बढ़ी प्लेटफॉर्म फीस

इस चार्ज में बढ़ोतरी कस्टमर्स के लिए कम हो सकती है लेकिन इससे जोमाटो और स्विगी का मार्जिन बढ़ सकता है

Swiggy और Zomato से ऑर्डर करने पर चुकाना होगा ज्यादा प्राइस, फेस्टिवल डिमांड के कारण बढ़ी प्लेटफॉर्म फीस

इससे इन कंपनियों के प्रॉफिट में बढ़ोतरी हो सकती है

ख़ास बातें
  • पिछले कुछ वर्षों में फूड डिलीवरी का बिजनेस तेजी से बढ़ा है
  • स्विगी की प्लेटफॉर्म फीस 12 रुपये से बढ़कर 15 रुपये हो गई है
  • जोमाटो ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस को दो रुपये बढ़ाया है
विज्ञापन

ऐप के जरिए फूड डिलीवरी करने वाली बड़ी कंपनियों Swiggy और Zomato ने ऑर्डर्स पर अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ा दी है। प्रत्येक फूड डिलीवरी ऑर्डर पर डिलीवरी फीस, रेस्टोरेंट चार्ज और गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के अलावा यह अतिरिक्त चार्ज लगाया जाता है। स्विगी और जोमाटो ने फेस्टिव सीजन से पहले फूड डिलीवरी ऑर्डर्स में बढ़ोतरी के पूर्वानुमान के कारण यह चार्ज बढ़ाया है। 

पिछले कुछ वर्षों में फूड डिलीवरी से जुड़े ऐप्स चलाने वाली कंपनियों का बिजनेस तेजी से बढ़ा है। जोमाटो ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस को दो रुपये बढ़ाया है और इस ऐप से फूड ऑर्डर्स करने पर 12 रुपये का चार्ज लगेगा। इस मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली स्विगी की प्लेटफॉर्म फीस 12 रुपये से बढ़कर 15 रुपये हो गई है। इस चार्ज में बढ़ोतरी कस्टमर्स के लिए कम हो सकती है लेकिन इससे जोमाटो और स्विगी का मार्जिन बढ़ सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि जोमाटो प्रति दिन लगभग 25 लाख ऑर्डर्स को प्रोसेस करती है। स्विगी के लिए यह संख्या लगभग 20 लाख ऑर्डर्स की है। इन दोनों ऐप्स के लिए हाल ही में एक नया कॉम्पिटिटर भी बना है। ऐप के जरिए कैब और बाइक सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली Rapido ने एक फूड डिलीवरी सर्विस Ownly लॉन्च की है। हालांकि, Ownly की सर्विस बेंगलुरु और इसके निकट के क्षेत्रों में ही उपलब्ध कराई गई है। इसका टारगेट अफोर्डेबल प्राइसेज पर फूड की डिलीवरी के जरिए स्विगी और जोमाटो को कड़ी टक्कर देना है। 

Ownly का दावा है कि यह स्विगी और जोमाटो की तुलना में 15 प्रतिशत कम प्राइसेज पर फूड आइटम्स की पेशकश करेगी। इसमें छिपी हुई कॉस्ट्स के बजाय रेस्टोरेंट्स से तय डिलीवरी फीस ली जाएगी। Ownly पर कोई प्लेटफॉर्म फीस, पैकेजिंग कॉस्ट. बढ़े हुए प्राइसेज या अतिरिक्त चार्ज नहीं देने होंगे। क्विक कॉमर्स के सेगमेंट में भी स्विगी और जोमाटो के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ रहा है। हाल ही में ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने भी क्विक-कॉमर्स के सेगमेंट में एंट्री की है। एमेजॉन ने इसके लिए नई डिविजन Amazon Now को शुरू किया है। एमेजॉन की इस सर्विस से Zomato की Blinkit और Swiggy की Instamart को कड़ा मुकाबला मिल सकता है। इस सेगमेंट में भी इन स्विगी और जोमाटो की सर्विसेज की बड़ी हिस्सेदारी है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »