Rapido

Rapido - ख़बरें

  • Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम
    कैब बुकिंग सर्विसेज में महिलाओं की सेफ्टी के लिए महाराष्ट्र सरकार ने नए नियम जारी किए हैं। नई एग्रीगेटर पॉलिसी कहती है कि अब महिला यात्रियों के पास विकल्प होगा कि वे कैब में अन्य महिला यात्रियों के साथ यात्रा चुन सकती हैं। यानी सुरक्षा को बढ़ाने के लिहाज से अब महिला यात्रियों के पास एक विकल्प होगा कि उन्हें पुरुष यात्रियों के साथ यात्रा करने पर बाध्य नहीं होना पड़ेगा।
  • Ola-Uber-Rapido ड्राइवर की मनमानी से परेशान? अब राइड कैंसल करने पर लगेगा भारी जुर्माना
    महाराष्ट्र सरकार ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नई Motor Vehicle Aggregator Rules 2026 लागू कर दी हैं। नए नियमों के तहत Ola, Uber और Rapido जैसे ऐप-बेस्ड कैब प्लेटफॉर्म पर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और अस्पताल के लिए बुक की गई राइड कैंसल करने पर ड्राइवरों पर सामान्य पेनल्टी से 5 गुना ज्यादा जुर्माना लगाया जाएगा। अगर ड्राइवर 10 मिनट के भीतर पिकअप पॉइंट पर नहीं पहुंचता, तो इसे भी राइड कैंसल माना जाएगा। सरकार ने नियमों का उल्लंघन करने वाली एग्रीगेटर कंपनियों के लिए लाइसेंस रद्द करने और 1 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का भी प्रावधान किया है।
  • Swiggy-Zomato की टेंशन बढ़ाएगा Flipkart! कुछ हफ्तों में शुरू होगी फूड डिलीवरी सर्विस
    Flipkart जल्द भारत के ऑनलाइन फूड डिलीवरी बाजार में एंट्री करने जा रहा है। कंपनी के Group CEO कल्याण कृष्णमूर्ति ने पुष्टि की है कि नई Food Delivery Service अगले कुछ हफ्तों में लॉन्च होगी। शुरुआत में इसे सीमित यूजर्स और शहरों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके बाद फीडबैक के आधार पर इसका विस्तार होगा। रिपोर्ट के अनुसार, यह सर्विस Flipkart ऐप और अलग ऐप दोनों पर उपलब्ध होगी तथा ONDC से भी जुड़ सकती है। Flipkart की एंट्री से पहले ही Rapido और Swiggy नई सर्विस लॉन्च कर चुके हैं, जिससे फूड डिलीवरी मार्केट में प्रतिस्पर्धा और तेज होने की उम्मीद है।
  • Bharat Taxi यूज करने वालों के लिए अच्छी खबर, Paytm के साथ पेमेंट हो गया है डिजिटल!
    Paytm ने सरकार समर्थित राइड हेलिंग प्लेटफॉर्म Bharat Taxi के साथ MoU साइन किया है, जिसके तहत कंपनी अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विसेस को Bharat Taxi ऐप में इंटीग्रेट करेगी। यात्रियों को UPI के जरिए इन ऐप पेमेंट के साथ QR कोड, Soundbox और कार्ड मशीन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। Bharat Taxi को 5 फरवरी 2026 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने लॉन्च किया था। यह को ऑपरेटिव मॉडल पर आधारित प्लेटफॉर्म है, जहां ड्राइवरों से कमीशन नहीं लिया जाता। यह पहल Ola, Uber और Rapido जैसे निजी प्लेटफॉर्म्स को सीधी चुनौती देती है।
  • Bharat Taxi vs Ola vs Uber vs Rapido: एक ही रूट पर किसका किराया कम?
    दिल्ली में राइड हाइलिंग ऐप्स के बढ़ते इस्तेमाल के बीच Bharat Taxi, Ola, Uber और Rapido की कीमतों में साफ फर्क देखने को मिल रहा है। एक ही रूट और लगभग समान समय पर अलग अलग ऐप्स पर Auto, Bike और Cab के किराए अलग नजर आए। Bharat Taxi में किराया तुलनात्मक रूप से कम दिखा, जबकि Ola और Uber पर कीमतें ज्यादा रहीं। Rapido का किराया बीच के स्तर पर रहा। हालांकि, यह कीमतें समय, ट्रैफिक और डिमांड के हिसाब से बदलती रहती हैं और यूजर एक्सपीरियंस ड्राइवर कैंसलेशन जैसे फैक्टर्स पर भी निर्भर करता है।
  • Bharat Taxi Launched: Ola, Uber, Rapido को चुनौती देने आया कोऑपरेटिव प्लेटफॉर्म, जानें क्या है खास
    सरकार समर्थित Bharat Taxi ने भारत के राइड हाइलिंग मार्केट में आधिकारिक तौर पर एंट्री कर ली है। दो महीने के पायलट के बाद लॉन्च हुए इस प्लेटफॉर्म को कोऑपरेटिव ओन्ड मॉडल पर तैयार किया गया है, जहां ड्राइवरों को Sarathi कहा जाता है और वे प्लेटफॉर्म के हिस्सेदार भी होते हैं। Ministry of Cooperation के सपोर्ट वाले Bharat Taxi में जीरो कमीशन, बिना सर्ज प्राइसिंग और ड्राइवर ओनरशिप जैसे फीचर्स का दावा किया गया है। फिलहाल यह ऐप ऑटो, बाइक टैक्सी और कैब बुकिंग की सुविधा देता है।
  • Bharat Taxi launch: सस्ती, सरकारी कैब बुकिंग सर्विस Bharat Taxi में क्या है अलग, कैसे करें कैब बुक, यहां जानें सबकुछ
    Bharat Taxi को सरकार द्वारा 1 जनवरी से शुरू कर दिया गया है। यह देश की पहली सरकारी सहायता प्राप्त कैब सर्विस है। भारत टैक्सी को खासतौर पर ड्राइवरों की सहायता के लिए लॉन्च किया गया है। यह उन्हें मालिकाना हक देती है, और यात्रियों के लिए भी उचित किराया सुनिश्चित करती है।
  • Bharat Taxi App: सस्ती होगी कैब बुकिंग! Bharat Taxi का ट्रायल शुरू, Ola, Uber, Rapido के मनमाने किरायों से मिलेगी राहत
    Bharat Taxi ऐप जल्द ही Ola, Uber, Rapido जैसे कैब एग्रीगेटर्स के मनमाने किरायों से मुक्ति दिलाने की राह पर है। ऐप के लिए ट्रायल शुरू हो चुका है। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरूवार को संसद में बताया कि ऐप टेस्टिंग फेज में है। सरकारी मॉडल पर आधारित यह ऐप ड्राइवर्स को सबसे बड़ी राहत देगी क्योंकि वे ऐप कंट्रोलर की तरह इससे जुड़ सकेंगे।
  • आ गया भारत का सरकारी टैक्सी ऐप, 100% किराया मिलेगा ड्राइवरों को, ग्राहकों को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे
    Ola, Uber और Rapido जैसे ऐप को टक्कर देने के लिए सरकार के सपोर्ट वाली राइड-हेलिंग ऐप Bharat Taxi जनवरी 2026 में पूर्ण स्तर पर लॉन्च की जाएगी। यह ऐप यूजर्स फ्रेंडली मोबाइल राइड बुकिंग प्रदान करता है। इसमें यात्रियों को ट्रांसपेरेंट किराया नजर आता है। यह ऐप यूजर्स को वाहन ट्रैकिंग की सुविधा प्रदान करता है। भारत टैक्सी ऐप 24/7 कस्टमर सर्विस प्रदान करता है।
  • बड़े धोखे हैं इस 'राइड' में! 10 में से 8 यूजर्स ने कहा- टैक्सी बुकिंग ऐप करती हैं ठगी
    आजकल भारत जैसे मार्केट्स में राइड बुकिंग ऐप या प्लेटफॉर्म्स पर डार्क पैटर्न तेजी से फैलता जा रहा है। Ola, Uber, Rapido जैसी तमाम राइड बुकिंग कंपनियां 'डार्क पैटर्न' नाम की एक भ्रामक तकनीक का इस्तेमाल करती हैं। यह ऐसी तकनीक होती है जिससे ग्राहकों को भ्रम में डाला जाता है और कस्टमर को न चाहते हुए भी फैसला लेना पड़ता है जिसमें कस्टमर खुद को ठगा महसूस करता है।
  • Swiggy और Zomato से ऑर्डर करने पर चुकाना होगा ज्यादा प्राइस, फेस्टिवल डिमांड के कारण बढ़ी प्लेटफॉर्म फीस
    पिछले कुछ वर्षों में फूड डिलीवरी से जुड़े ऐप्स चलाने वाली कंपनियों का बिजनेस तेजी से बढ़ा है। जोमाटो ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस को दो रुपये बढ़ाया है और इस ऐप से फूड ऑर्डर्स करने पर 12 रुपये का चार्ज लगेगा। इस मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली स्विगी की प्लेटफॉर्म फीस 12 रुपये से बढ़कर 15 रुपये हो गई है।
  • दिल्ली मेट्रो का सफर होगा बिलकुल फ्री, यहां से करनी होगी ऑनलाइन टिकट बुकिंग
    दिल्ली मेट्रो ने अपने टिकट के किराए में बढ़ोतरी कर दी है, लेकिन Rapido और Uber जैसे प्लेटफॉर्म से ऑनलाइन दिल्ली मेट्रो का टिकट बुक करने पर भारी बचत हो रही है। Rapido से 50 रुपये तक की यात्रा बिलकुल फ्री मिल रही है, लेकिन Uber अपने प्लेटफॉर्म से टिकट बुक करने पर 10 प्रतिशत (अधिकतम 10 रुपये तक) की बचत का मौका प्रदान कर रहा है।
  • दिल्ली मेट्रो की टिकट DMRC समेत इन 10 ऐप पर उपलब्ध, बुकिंग हुई आसान, जानें तरीका
    दिल्ली मेट्रो की टिकट के लिए अब लंबी कतार में लगने के झंझट से छुटकारा मिलने जा रहा है। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो की टिकट के लिए अब अलग से कोई अलग से ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि Chartr, EaseMyTrip,Google Maps, Highway Delite, Miles & Kilometres, NammaYatri,OneTicket, Rapido, Redbu, Tummoc और Yatri Railways से आसानी से टिकट बुक कर पाएंगे।
  • Rapido, Ola, Uber राइडर्स के लिए खुशखबरी! इन शहरों में बाइक टैक्सी सर्विस से हट सकता है बैन
    MoRTH की नई सलाह सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एमवी अधिनियम और इसके साथ जुड़े नियमों के प्रावधानों के अनुरूप मोटरसाइकिलों के लिए कॉन्ट्रैक्ट कैरिज परमिट के लिए आवेदन स्वीकार करने और संसाधित करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
  • Viral Video! स्कूटर का हुआ पेट्रोल खत्म, बाइक से नहीं उतरा कस्टमर, धक्का लगाता रहा Rapido राइडर
    Rapido एक राइड हेलिंग सर्विस है, जो शहरों के हिसाब से बाइक, ऑटो और कैब रेंटल सर्विस मुहैया कराती है। 

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »