Blinkit

Blinkit - ख़बरें

  • Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
    Zomato फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म से खाना ऑर्डर करना अब महंगा हो गया है। कंपनी ने कैश ऑन डिलीवरी (CoD) से ऑर्डर करने वाले ग्राहकों से एक्स्ट्रा चार्ज लेना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि यह चार्ज कम से कम 5 रुपए है, और अधिक से अधिक 35 रुपये तक भी वसूला जा रहा है। नया चार्ज ऐप के बिल में 'पे ऑन डिलीवरी फीस' के नाम से अलग से जुड़ा हुआ आपको नजर आएगा।
  • ₹300 पर ₹100 कैशबैक! Amazon Now का बड़ा दांव, Blinkit-Zepto-Swiggy को देगा टक्कर
    Amazon ने अपनी Quick Commerce सर्विस Amazon Now के लिए नए कैशबैक ऑफर्स शुरू किए हैं। कई यूजर्स को 1,499 रुपये से अधिक के ऑर्डर पर 200 रुपये तक और 399 रुपये से ज्यादा की खरीदारी पर 50 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। कुछ ग्राहकों को शुरुआती ऑर्डर्स पर 100 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक भी दिया जा रहा है। Moneycontrol की रिपोर्ट के मुताबिक, Amazon इन ऑफर्स के जरिए Blinkit, Zepto और Swiggy Instamart जैसे प्रतिस्पर्धियों के बीच अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में Quick Commerce सेक्टर में प्रतिस्पर्धा और तेज होगी।
  • Amazon का बड़ा ऐलान! 300 शहरों में मिलेगी फास्ट डिलीवरी, पार्टनर्स के बच्चों को स्कॉलरशिप
    Amazon ने भारत में अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस Amazon Now को 300 से ज्यादा शहरों तक विस्तार देने की योजना का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक, Amazon Now उसके इतिहास का सबसे तेजी से बढ़ने वाला ई-कॉमर्स बिजनेस यूनिट बन गया है और इसके ऑर्डर हर तिमाही में दोगुने हो रहे हैं। इस विस्तार के लिए Amazon माइक्रो-फुलफिलमेंट और अर्बन फुलफिलमेंट सेंटर्स का नेटवर्क बढ़ाएगी। फिलहाल यह सर्विस 15 शहरों में उपलब्ध है और करीब 5 करोड़ ग्राहकों तक पहुंच रखती है। कंपनी ने डिलीवरी पार्टनर्स के लिए Sammaan नाम का नया वेलफेयर प्रोग्राम भी लॉन्च किया है।
  • Blinkit करेगी एयरपोर्ट पर डिलीवरी, 2500 से ज्यादा प्रोडक्ट्स के लिए सर्विस शुरू
    Blinkit ने एयरपोर्ट पर भी शॉपिंग को संभव बना दिया है। कंपनी ने नई सर्विस शुरू की है जो एयरपोर्ट पर भी जरूरी सामान की डिलीवरी करेगी। इसके लिए ब्लिंकिट ने अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के साथ भागीदारी की है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर इन-टर्मिनल क्विक कॉमर्स डिलीवरी सर्विस शुरू हो चुकी है। एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर यह सुविधा जारी की गई है। यहां पर यात्री ब्लिंकिट ऐप के जरिए जरूरी सामान ऑर्डर कर सकते हैं
  • आपको 10 मिनट में नहीं मिलेगी सामान की डिलीवरी, सरकार ने Blinkit, Zomato को दी टाइम लिमिट हटाने की हिदायत 
    लेबर मिनिस्टर Mansukh Mandaviya ने क्विक-कॉमर्स से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग में उन्हें डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा को प्रायरिटी देने के लिए कहा है। Blinkit ने इस निर्देश का पालन करते हुए अपनी ब्रांडिंग से 10 मिनट में डिलीवरी का वादा हटा दिया है। इस सेगमेंट की अन्य कंपनियां भी जल्द ही इस निर्देश का पालन कर सकती हैं।
  • 31 दिसंबर को Zomato, Swiggy, Blinkit की हड़ताल, पूरे देश में नहीं डिलीवर होंगे ऑनलाइन ऑर्डर
    नए साल के मौके पर ऑनलाइन फूड, ग्रोसरी और लास्ट मिनट शॉपिंग प्रभावित होने वाली है। 31 दिसंबर की शाम को 2026 से पहले आमतौर पर रिकॉर्ड ऑर्डर आएंगे। ऐसे में कम डिलीवरी होने से इन प्लेटफॉर्म को काफी नुकसान होगा। वहीं यूनियनों का मानना ​​है कि ऐसे समय में हड़ताल कंपनियों को उनकी मागों पर गंभीर तरीके से सोचने पर मजबूर करेगी।
  • Zepto ने खोला ‘Free Delivery’ का पिटारा, हैंडलिंग चार्ज भी हटाए, इतनी रखी है मिनिमम ऑर्डर वैल्यू
    भारत के तेजी से बढ़ते क्विक कॉमर्स मार्केट में Zepto ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर सभी ऑर्डर्स के लिए हैंडलिंग फीस, रेन चार्ज और सर्ज चार्ज पूरी तरह खत्म कर दिए हैं। इतना ही नहीं, अब 99 रुपये से ऊपर के ऑर्डर पर कोई डिलीवरी चार्ज भी नहीं लगेगा। Zepto के इस कदम से यह Blinkit और Swiggy Instamart जैसे राइवल्स के मुकाबले सबसे किफायती 10-मिनट डिलीवरी सर्विस बन गई है। यह बड़ा कदम स्टार्टअप को हाल ही में मिली 450 मिलियन डॉलर (करीब 3,900 करोड़ रुपये) की फंडिंग के बाद लिया गया है।
  • Apple की नई iPhone 17 सीरीज को 10 मिनट में कस्टमर्स तक पहुंचाएगी Blinkit!
    आईफोन 17 सीरीज के स्मार्टफोन्स की बिक्री 19 सितंबर से शुरू होगी। इन स्मार्टफोन्स को खरीदने की अन्य तरीकों की तुलना में यह इन्हें लेने का सबसे तेज जरिया होगा। ब्लिंकिट ने बताया है कि उसकी योजना आईफोन 17 सीरीज के स्मार्टफोन्स की कस्टमर्स को 10 मिनटों के अंदर डिलीवरी करने की है। भारत में iPhone 17 के 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 82,900 रुपये का है।
  • Swiggy और Zomato से ऑर्डर करने पर चुकाना होगा ज्यादा प्राइस, फेस्टिवल डिमांड के कारण बढ़ी प्लेटफॉर्म फीस
    पिछले कुछ वर्षों में फूड डिलीवरी से जुड़े ऐप्स चलाने वाली कंपनियों का बिजनेस तेजी से बढ़ा है। जोमाटो ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस को दो रुपये बढ़ाया है और इस ऐप से फूड ऑर्डर्स करने पर 12 रुपये का चार्ज लगेगा। इस मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली स्विगी की प्लेटफॉर्म फीस 12 रुपये से बढ़कर 15 रुपये हो गई है।
  • OnePlus Independence Day Sale: OnePlus 13, Nord 5, Buds 4 के साथ इन सभी वनप्लस डिवाइसेज पर जबरदस्त डील्स
    OnePlus Independence Day Sale: OnePlus ने 31 जुलाई 2025 से अपनी Independence Day Sale का आगाज कर दिया है, जिसमें कंपनी के पूरे इकोसिस्टम पर भारी छूट और आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध हैं। इस सेल में OnePlus के स्मार्टफोन, जैसे OnePlus 13 Series, Nord 5, Nord CE 5 और नए टैबलेट OnePlus Pad Lite समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स शामिल हैं। सेल Amazon, Flipkart, Myntra, Blinkit, OnePlus.in सहित देश के प्रमुख ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स पर भी एक साथ चल रही है। OnePlus Pad Lite की ओपन सेल 1 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जो अफोर्डेबल टैबलेट खरीदने वालों के लिए एक बड़ा अवसर है।
  • भारत में पहली बार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जनगणना से लेकर एमेजॉन की 10 मिनट में प्रोडक्ट्स की डिलीवरी सर्विस, ये हैं आज की महत्वपूर्ण खबरें
    बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon ने भी क्विक-कॉमर्स के सेगमेंट में एंट्री की है। एमेजॉन ने इसके लिए नई डिविजन Amazon Now को शुरू किया है। पिछले कुछ महीनों से कंपनी इस सर्विस का बेंगलुरु के चुनिंदा एरिया में ट्रायल कर रही थी। देश में पिछले कुछ वर्षों में क्विक-कॉमर्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है।
  • 10 मिनट में प्रोडक्ट्स की डिलीवरी की रेस में Amazon की एंट्री, Blinkit, Instamart के लिए खतरे की घंटी!
    एमेजॉन ने इसके लिए नई डिविजन Amazon Now को शुरू किया है। पिछले कुछ महीनों से कंपनी इस सर्विस का बेंगलुरु के चुनिंदा एरिया में ट्रायल कर रही थी। देश में पिछले कुछ वर्षों में क्विक-कॉमर्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। एमेजॉन की इस सर्विस से इस सेगमेंट में Zomato की Blinkit, Swiggy की Instamart और Zepto को कड़ा मुकाबला मिल सकता है।
  • BigBasket की 10 मिनट में फूड डिलीवरी सर्विस पूरे देश में होगी लॉन्च
    Blinkit की Bistro, Swiggy की Snacc और Zepto की Cafe जैसी सर्विसेज को टक्कर देगी। देश के लगभग 7.1 अरब डॉलर (लगभग 60,722 करोड़ रुपये) के क्विक-कॉमर्स सेगमेंट में कॉम्पिटिशन तेजी से बढ़ रहा है। बिगबास्केट के को-फाउंडर, Vipul Parekh ने बताया कि उनका टारगेट Swiggy और Zomato जैसी मौजूदा फूड डिलीवरी कंपनियों के कस्टमर्स को खींचने के साथ ही बिगबास्केट कस्टमर्स के नए पूल को भी लाएगी।
  • Jio ने SIM की होम डिलीवरी की बंद
    Jio ने 16 अप्रैल को DoT सचिव नीरज मित्तल को पत्र लिखकर बताया कि वह 25 अप्रैल से ग्राहकों के घरों में सिम कार्ड की डिलीवरी फास्ट-ट्रैक से शुरू करने का प्लान बना रहा है। यह प्लान Airtel की पहल के आधार पर तैयार किया गया था और इसका उद्देश्य यूजर्स को तेज ऑनबोर्डिंग प्रोसेस उपलब्ध करवाना था।
  • Blinkit-Airtel SIM: 10 मिनट में सिम डिलीवरी पर सरकारी रोक, KYC पर Airtel से सवाल
    Airtel की सिम होम डिलीवरी सर्विस पर दूरसंचार विभाग ने फिलहाल रोक लगा दी है। Blinkit से अब Airtel SIM कार्ड नहीं मंगवाया जा सकेगा। टेलीकम्युनिकेशंस डिपार्टमेंट ने इस पर रोक लगा दी है और Airtel की 'नो योर कस्टमर (KYC)' प्रक्रिया पर इसे लेकर सवाल खड़े किए हैं। Zomato के स्वामित्व वाले Blinkit और Airtel ने मिलकर 15 अप्रैल से Airtel SIM कार्ड की क्विक होम डिलीवरी सर्विस शुरू की थी।

Blinkit - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »