बजाज ऑटो ने घटाया CNG मोटरसाइकिल Freedom 125 का प्राइस

इस मोटरसाइकिल की रेंज लगभग 330 किलोमीटर की है। इसमें दो किलोग्राम का CNG टैंक और दो लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है

बजाज ऑटो ने घटाया CNG मोटरसाइकिल Freedom 125 का प्राइस

इस वर्ष कंपनी 400 cc वाली सिंगल सिलेंडर Pulsar भी पेश कर सकती है

ख़ास बातें
  • इस मोटरसाइकिल को जुलाई में लॉन्च किया गया था
  • कंपनी ने इसके प्राइस को 10,000 रुपये तक घटाया है
  • इसमें दो किलोग्राम का CNG टैंक और दो लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है
विज्ञापन
देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक Bajaj Auto ने दुनिया की पहली CNG से चलने वाली मोटरसाइकिल Freedom 125 के प्राइस में कमी की है। इस मोटरसाइकिल को जुलाई में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसके प्राइस को 10,000 रुपये तक घटाया है। इसका लॉन्च पर शुरुआती प्राइस लगभग 95,000 रुपये (एक्स-शोरूम) का था। 

इस मोटरसाइकिल को चलाने की कॉस्ट पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिल्स की तुलना में 50 प्रतिशत कम कम है। Freedom 125 के लॉन्च के बाद से इसकी 35,000 से अधिक यूनिट्स बिकी हैं। हालांकि, कंपनी ने इसके प्राइस को घटाने का कारण नहीं बताया है। इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट Drum का प्राइस लगभग 5,000 रुपये कम हुआ है। कंपनी ने Freedom 125 के Drum LED वेरिएंट के प्राइस को सबसे अधिक लगभग 10,000 रुपये तक घटाया है। 

Freedom 125 की रेंज लगभग 330 किलोमीटर की है। इसमें दो किलोग्राम का CNG टैंक और दो लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है। इसका CNG टैंक सीट के नीचे है। यह Drum, Drum LED और Disc LED के तीन वेरिएंट्स और सात डुअल-टोन कलर्स में उपलब्ध होगी। पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर को चलाने की कॉस्ट लगभग 2.25 रुपये प्रति किलोमीटर की है, जबकि CNG के लिए यह केवल एक रुपये प्रति किलोमीटर है। इसके लॉन्च पर बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर, राजीव बजाज ने कहा था, "इससे ऑयल इम्पोर्ट, रेंज के तनाव, चार्जिंग को लेकर आशंका, इमिशन और कम्युटर बाइक्स के बोरिंग डिजाइन से फ्रीडम मिलेगी।" कंपनी के पास चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर भी मौजूद है। 

इस वर्ष बजाज ऑटो 400  cc वाली सिंगल सिलेंडर Pulsar भी पेश कर सकती है। कंपनी के चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट लॉन्च किया गया था। इसे Chetak 2901 कहा जा रहा है। इसका प्राइस 95,998 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसे White, Lime Yellow, Azure Blue, Red और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी ARAI रेंज 120 किलोमीटर से अधिक की है। इसे खरीदने वाले कस्टमर्स के पास TecPac के साथ इसके फीचर्स को अपग्रेड करने का भी विकल्प है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »