Hero MotoCorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA V2, 90 km/h की टॉप स्पीड

कंपनी के टू-व्हीलर्स की बिक्री 48 देशों में की जाती है। यह यूरोप में भी इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने की योजना बना रही है

Hero MotoCorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA V2, 90 km/h की टॉप स्पीड

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • VIDA V2 तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा
  • इसका शुरुआती प्राइस लगभग 96,000 रुपये (एक्स-शोरूम), दिल्ली का है
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में परमानेंट सिंक्रोनस मोटर दी गई है
विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल हीरो मोटोकॉर्प ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की अपनी रेंज को बढ़ाया है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA V2 को लॉन्च किया है। VIDA V2 तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। इसका शुरुआती प्राइस लगभग 96,000 रुपये (एक्स-शोरूम), दिल्ली का है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का स्टाइलिश डिजाइन है। इसमें रिमूवेबल बैटरी पैक दिए गए हैं। V2 Lite का प्राइस 96,000 रुपये, V2 Plus का लगभग 1,15,000 रुपये और V2 Pro का लगभग 1,35,000 रुपये का है। इस प्राइस में सब्सिडी भी शामिल है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में परमानेंट सिंक्रोनस मोटर दी गई है। यह 6 kW की अधिकतम पावर और 25 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। V2 Lite में 3.94 kWh की बैटरी दी गई है। V2 Plus में 3.44 kWh और V2 Pro में 3.94 kWh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लगभग छह घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। 

VIDA V2 की टॉप स्पीड 90 km/h की है। यह केवल 2.9 सेकेंड्स में 0-40 km/h की स्पीड तक पहुंच सकता है। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि यह जल्द ही 4.4 kWh तक के बैटरी पैक वाले Vida Z को लॉन्च करेगी। हीरो मोटोकॉर्प के टू-व्हीलर्स की बिक्री 48 देशों में की जाती है। यह यूरोप में भी इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने की योजना बना रही है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। हीरो मोटोकॉर्प के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, Pawan Munjal ने बताया था कि कंपनी की योजना हाई कैपेसिटी वाली मोटरसाइकिल्स भी लाने की है। इन मोटरसाइकिल्स की यूरोप में भी बिक्री की जाएगी। 

हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का मुकाबला Ola Electric के S1 Pro और Ather Energy के 450X से होता है। कंपनी की योजना विभिन्न प्राइस सेगमेंट्स में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है। कंपनी ने EV के लिए अपनी योजना की रफ्तार बढ़ाई है। इसके तहत विभिन्न सेगमेंट में नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी के V1 Pro की बैटरी 3.94 kWh और रेंज 165 किलोमीटर, जबकि V1 Plus की बैटरी 3.44 kWh और रेंज लगभग 143 किलोमीटर की है। हीरो मोटोकॉर्प ने इस सेगमेंट में शुरुआत करने में कुछ देरी की है जिसका फायदा Ather Energy और Ola Electric जैसे स्टार्टअप्स को मिला है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »