AI से स्कैम का नया तरीका, पुलिसवाला बनकर ठगने की कोशिश कर रहे जालसाज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X की एक यूजर Kaveri ने एक पोस्ट में अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी दी है

AI से स्कैम का नया तरीका, पुलिसवाला बनकर ठगने की कोशिश कर रहे जालसाज

इन स्कैम में आवाज को क्लोन कर लोगों को डराया जा रहा है

ख़ास बातें
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से स्कैम के नए तरीके खोजे जा रहे हैं
  • केंद्र सरकार ने भी इसे लेकर चेतावनी दी थी
  • कुछ मशहूर हस्तियों के डीपफेक वीडियो में भी AI का इस्तेमाल हुआ था
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल से स्कैम के मामले बढ़े हैं। इसमें आवाज को क्लोन कर भी लोगों से ठगी करने की कोशिश हो रही है। इसी तरह के एक मामले में एक महिला को एक जालसाज ने पुलिसवाला बनकर ठगने की कोशिश की थी। हालांकि, इस महिला की समझबूझ के कारण वह जालसाज नाकाम हो गया। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X की एक यूजर Kaveri ने एक पोस्ट में अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक अज्ञात नंबर से उन्हें कॉल किया गया था। जब उन्होंने इस कॉल को उठाया तो एक व्यक्ति ने खुद को पुलिसवाला बताकर उनकी बेटी के खतरे में होने की बात कही। इस कॉल पर उनकी बेटी की आवाज की भी लगभग हुबहु नकल कर उनसे बात कराई गई थी। इससे इस स्कैम में AI का इस्तेमाल होने का पता चल रहा है। कावेरी ने बताया, "मुझे एक अज्ञात नंबर से काल मिली थी। आमतौर पर, मैं अज्ञात नंबरों से आने वाली कॉल को नहीं उठाती लेकिन मैंने इस कॉल का उत्तर दिया। दूसरी ओर से एक व्यक्ति ने कहा वह पुलिसवाला है और मुझसे पूछा कि क्या मैं जानती हूं कि मेरी बेटी कहां है।" 

कावेरी को इस व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि उसने अपने तीन दोस्तों के साथ एक विधायक के बेटे का आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास किया था। कावेरी को जल्द यह पता चल गया कि उनके साथ स्कैम किया जा रहा है और उन्होंने कॉल रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी से बात कराने का निवेदन किया। कावेरी ने बताया कि इसके बाद वह व्यक्ति नाराज हो गया। हालांकि, उसने एक रिकॉर्डिंग सुनाई जिसमें उनकी बेटी जैसी आवाज में कोई लड़की बचाने की गुहार लगा रही थी। उस नकली पुलिसवाले ने उनकी बेटी को छोड़ने और मामले को रफादफा करने के लिए उनसे रकम की मांग की। कावेरी ने अपनी बेटी से ठीक तरीके से बात कराने को कहा तो वह गुस्से में आ गया। 

उस जालसाज ने कावेरी से कहा कि वह उनकी बेटी को ले जा रहा है। कावेरी ने बताया,  "मैंने कहा वह उसे ले जा सकता है और मैं हंसने लगी। इसके बाद उस व्यक्ति ने कॉल को काट दिया।" कावेरी ने बताया कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से उनकी बेटी की आवाज की नकल कर उनसे ठगी करने की कोशिश थी। इस पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान गया है और कुछ यूजर्स ने कमेंट्स में अपने साथ हुई ऐसी घटनाओं की जानकारी दी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  2. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  3. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  6. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  7. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  8. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  9. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »