Lumio ने लॉन्च किए Arc 5, Arc 7 प्रोजेक्टर्स, Netflix और Google TV के लिए सपोर्ट

इन दोनों प्रोजेक्टर्स में Lumio का Arc Light इंजन है। Lumio का दावा है कि ये प्रोजेक्टर्स पूरी तरह सील्स और डस्ट-प्रूफ हैं

Lumio ने लॉन्च किए Arc 5, Arc 7 प्रोजेक्टर्स, Netflix और Google TV के लिए सपोर्ट

इनमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek MT9630 दिया गया है

ख़ास बातें
  • इन प्रोजेक्टर्स में Google TV और Netflix ऐप के लिए सपोर्ट है
  • कंपनी के Arc 5 का प्राइस 19,999 रुपये और Arc 7 का 34,999 रुपये का है
  • इन LED प्रोजेक्टर्स पर 1080p रिजॉल्यूशन के साथ वीडियो देखे जा सकते हैं
विज्ञापन
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Lumio ने भारत में Lumio Arc 5 और Arc 7 प्रोजेक्टर्स को लॉन्च किया है। इन प्रोजेक्टर्स में Google TV और Netflix ऐप के लिए सपोर्ट है। हाल ही में Lumio ने Vision 7 और Vision 9 स्मार्ट टेलीविजंस को पेश किया था। 

Lumio Arc 5 और Arc 7 का प्राइस, उपलब्धता 

कंपनी के Arc 5 का प्राइस 19,999 रुपये और Arc 7 का 34,999 रुपये का है। ई-कॉमर्स साइट Amazon की Prime Day सेल में 12 जुलाई को Arc 7 को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस सेल के दौरान Lumio Arc 7 का प्राइस 29,999 रुपये (कार्ड ऑफर्स सहित) होगा। Lumio Arc 5 की बिक्री जुलाई के अंतिम सप्ताह में एमेजॉन पर होगी। 

Arc 5 और Arc 7 के स्पेसिफिकेशंस

इन LED प्रोजेक्टर्स पर 1080p रिजॉल्यूशन के साथ वीडियो देखे जा सकते हैं। Arc 5 प्रोजेक्टर 100 इंच की स्क्रीन को सपोर्ट करता है और Arc 7 में 120 इंच तक की स्क्रीन के लिए सपोर्ट मिलता है। Arc 5 में 200 ANSI ल्युमन्स की ब्राइटनेस और Arc 7 में 400 ANSI ल्युमन्स का लाइट आउटपुट है। ऑडियो के लिए Arc 5 में 5 W और Arc 7 में 8 W के दो स्पीकर्स दिए गए हैं। इन दोनों प्रोजेक्टर्स में Lumio का Arc Light इंजन है। Lumio का दावा है कि ये प्रोजेक्टर्स पूरी तरह सील्स और डस्ट-प्रूफ हैं। Lumio Arc 5 और Arc 7 दोनों Google TV और Netflix के लिए सर्टिफाइड हैं। इसके अलावा ये सभी प्रमुख ओवर-द-टॉप (OTT) ऐप्स को सपोर्ट करते हैं। 

इन दोनों प्रोजेक्टर्स में 16:9  की ऑस्पेक्ट रेशो, 41.9 प्रतिशत DCI-P3 कवरेज और HDR10 के लिए सपोर्ट है। इनमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek MT9630 दिया गया है। इन प्रोजेक्टर्स में 2 GB का RAM और 16 GB की इंटरनल स्टोरेज है। ये MPEG-2, MPEG-4, H.264, H.265 (HVEC), VP8, VP9 और AV1 वीडियो कोडेक्स को 1,080 p के रिजॉल्यूशन और 60 fps तक पर सपोर्ट करते हैं। इनमें FLAC, Dolby Digital और Dolby Digital Plus सहित प्रमुख ऑडियो कोडेक्स के लिए सपोर्ट है। ये प्रोजेक्टर्स Smooth Trapezoidal Recalibration, ऑटो-कीस्टोन करेक्शन और इंस्टेंट ऑटोफोकस जैसे स्मार्ट फीचर्स के साथ हैं। इनमें कनेक्टिविटी के लिए WiFi, Bluetooth, HDMI और USB 2.0 के विकल्प हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  11. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »