Projector

Projector - ख़बरें

  • 120 इंच स्क्रीन साइज से घर बनेगा मिनी थिएटर! Portronics Beem 570 प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च
    Portronics ने भारत में Beem 570 स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। यह डिवाइस 1080p फुल HD रिजॉल्यूशन, 10000 लुमेंस ब्राइटनेस और 120 इंच तक स्क्रीन साइज का सपोर्ट देता है। इसमें Android 13 बेस्ड Whale TV OS मिलता है, जिसमें Netflix, YouTube और Prime Video जैसे ऐप्स प्री-इंस्टॉल हैं। प्रोजेक्टर में ऑटोफोकस, ऑटो कीस्टोन करेक्शन और ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.4, HDMI और स्क्रीन मिररिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
  • बड़े पर्दे पर पहुंचा Samsung, लॉन्च की 14 मीटर Onyx Cinema LED स्क्रीन
    Samsung ने CinemaCon 2026 में अपने Onyx सिनेमा LED लाइनअप के लिए नया 14 मीटर स्क्रीन साइज लॉन्च किया है। यह प्रीमियम बड़े थिएटर्स के लिए डिजाइन किया गया है और बेहतर स्पेस उपयोग के साथ ज्यादा इमर्सिव एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। कंपनी के मुताबिक, इस स्क्रीन को 20 मीटर तक बढ़ाया जा सकता है और इसमें 4K, 120Hz, HDR और 300 निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह DCI-सर्टिफाइड डिस्प्ले है जो अलग-अलग कंटेंट फॉर्मेट्स को सपोर्ट करता है और Dolby जैसे मीडिया सर्वर्स के साथ कंपैटिबल है।
  • घर में 150-इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा, XElectron ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर
    XElectron ने भारत में PocketBeam Portable Smart Projector लॉन्च किया है, जो कॉम्पैक्ट डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। यह प्रोजेक्टर 720p HD रेजोल्यूशन और 1080p डिकोडिंग सपोर्ट के साथ 150 इंच तक की स्क्रीन प्रोजेक्ट कर सकता है। इसमें Android 13 आधारित सिस्टम, Netflix और YouTube जैसे OTT ऐप्स का सपोर्ट और वायरलेस स्क्रीन मिररिंग फीचर मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 3200mAh बैटरी दी गई है, जो 2 घंटे से ज्यादा प्लेबैक दे सकती है। इसकी कीमत 9,990 रुपये रखी गई है।
  • Amazon World Cup Sale: स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर पर मिल रहा 65% डिस्काउंट
    Amazon ने आगामी 2026 ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के मौके पर Amazon World Cup Sale शुरू की है जो कि 5 फरवरी 2026 तक चलेगी। अमेजन वर्ल्ड कप सेल में येस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 7.5 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 7.5 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं One क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 3500 रुपये तक बचत होगी। HSBC कार्ड से 3750 रुपये बचत होगी। जबकि एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 7.5 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।
  • Portronics का नया स्मार्ट प्रोजेक्टर हुआ लॉन्च, दीवार पर 100-इंच साइज में दिखाएगा मूवी, जानें कीमत
    Portronics ने भारत में Beem 560 Smart LED Projector लॉन्च किया है, जिसे Netflix सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया गया है। यह प्रोजेक्टर Full HD रिजॉल्यूशन, 5300-lumen ब्राइटनेस और 100-इंच तक के प्रोजेक्शन साइज को सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें auto focus और auto keystone correction जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे सेटअप आसान हो जाता है। Beem 560 इन-बिल्ट Android OS पर काम करता है और YouTube व Prime Video जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स को सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 14,499 रुपये रखी गई है।
  • HD रिजॉल्यूशन, ऑटो एडजस्ट और Android OS वाला प्रोजेक्टर Rs 6,999 में! लॉन्च हुआ TecSox AURA
    TecSox ने भारत में अपना नया AURA Projector लॉन्च कर दिया है और कंपनी इसे " अफोर्डेबल स्मार्ट सिनेमा एक्सपीरिएंस" कह रही है। 6,999 रुपये की कीमत पर आने वाला यह प्रोजेक्टर डिजाइन, पोर्टेबिलिटी और स्मार्ट स्ट्रीमिंग फीचर्स का ऐसा कॉम्बिनेशन लाता है, जो इस बजट में आमतौर पर देखने को नहीं मिलता। कंपनी का कहना है कि AURA को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो छोटे कमरे, बेडरूम, रेंटल अपार्टमेंट या आउटडोर सेटअप में भी एक आसानी से ले जाने वाला होम-थिएटर चाहते हैं।
  • 300-इंच साइज में देखें मूवी और खेलें गेम्स, XElectron ने भारत में लॉन्च किए 2 LED प्रोजेक्टर, जानें कीमत
    भारतीय ब्रांड XElectron ने अपने स्मार्ट प्रोजेक्टर पोर्टफोलियो को एक्सपेंड करते हुए नए iProjector 1 Plus और iProjector 2 Plus लॉन्च किए हैं। कंपनी का कहना है कि ये दोनों मॉडल होम एंटरटेनमेंट और वर्कस्पेस के लिए बेहतर ब्राइटनेस, ऑटो एडजस्ट फीचर्स और स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ लाए गए हैं। नए XElectron iProjector 1 Plus की कीमत 15,990 रुपये रखी गई है, जबकि iProjector 2 Plus की कीमत 17,990 रुपय है। दोनों मॉडल Amazon, Flipkart और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ग्राहकों को एक साल की वारंटी और ऑल इंडिया आफ्टर-सेल्स सपोर्ट भी मिलेगा।
  • दीवार को बनाओ 100-इंच का TV, Portronics ने लॉन्च किया Android TV वाला पोर्टेबल LED प्रोजेक्टर, जानें कीमत
    Portronics ने अपना नया स्मार्ट LED प्रोजेक्टर Beem 550 लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, यह प्रोजेक्टर पोर्टेबल है और कंपनी का कहना है कि इसे केवल घर पर ही नहीं, बल्कि घर से बाहर कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसमें नेटिव 1080p HD रिजॉल्यूशन और 6000 lumens ब्राइटनेस दी गई है। Portronics Beem 550 Smart LED Projector का प्राइस 9,999 रुपये है।
  • 21990 रुपये वाला प्रोजेक्टर सिर्फ 4999 रुपये में, घर ही बन जाएगा सिनेमा, टीवी भी लगने लगेगा फीका
    Amazon पर प्रोजेक्टर पर डिस्काउंट मिल रहा है। E GATE Atom 3X अमेजन पर 73 प्रतिशत छूट के बाद 5,990 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इसकी एमआरपी 21,990 रुपये है। WZATCO Yuva Go सेल के दौरान 4,999 रुपये में मिल रहा है। Zebronics Android Smart LED Projector अमेजन पर 14,999 रुपये के बजाय 67 प्रतिशत छूट के बाद 4,989 रुपये में लिस्ट किया गया है।
  • Portronics Pico 14 पोर्टेबल प्रोजेक्टर हुआ लॉन्च: दीवार को बना देगा 100-इंच का TV, जानें कीमत
    Portronics ने अपने नए पोर्टेबल प्रोजेक्टर Pico 14 को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह पॉकेट साइज प्रोजेक्टर कहीं भी और कभी भी सिनेमा जैसा अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। Portronics Pico 14 की कीमत 28,349 रुपये रखी गई है और यह कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon, Flipkart और देशभर के ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी दी जा रही है।
  • एमेजॉन की सेल में प्रोजेक्टर्स पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट
    इस सेल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर पांच प्रतिशत का कैशबैक उपलब्ध है। इस सेल में कस्टमर्स को बहुत से प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI के साथ ही एक्सचेंज ऑफर के बेनेफिट भी मिल सकते हैं।
  • Lumio ने लॉन्च किए Arc 5, Arc 7 प्रोजेक्टर्स, Netflix और Google TV के लिए सपोर्ट
    कंपनी के Arc 5 का प्राइस 19,999 रुपये और Arc 7 का 34,999 रुपये का है। ई-कॉमर्स साइट Amazon की Prime Day सेल में 12 जुलाई को Arc 7 को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस सेल के दौरान Lumio Arc 7 का प्राइस 29,999 रुपये (कार्ड ऑफर्स सहित) होगा। Lumio Arc 5 की बिक्री जुलाई के अंतिम सप्ताह में एमेजॉन पर होगी।
  • होम प्रोजेक्टर का मार्केट अगले 4 वर्षों में होगा दोगुनाः BenQ के MD, Rajeev Singh
    इस सेगमेंट की प्रमुख कंपनी BenQ ने दो नए फ्लैगशिप 4K मॉडल्स: W5850 और W4100i को लॉन्च किया है। इनमें से W5850 का प्राइस 7,00,000 रुपये और W4100i का 4,00,000 रुपये का है। ये दोनों प्रोजेक्टर देश भर में सभी प्रमुख Home AVSI पार्टनर्स के जरिए उपलब्ध होंगे। इन प्रोजेक्टर्स में BenQ की CinematicColor टेक्नोलॉजी (100% DCI-P3) और बेहतर कलर एक्युरेसी के लिए HDR-PRO दिया गया है।
  • BenQ ने भारत में लॉन्च किए 2 प्रीमियम Android TV-पावर्ड प्रोजेक्टर, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
    BenQ ने इंडिया में दो नए प्रीमियम 4K प्रोजेक्टर्स - W5850 और W4100i लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी का कहना है कि ये खासतौर पर उन यूजर्स के लिए लाए गए हैं जो अपने घर में ही एक रियल सिनेमैटिक एक्सपीरियंस चाहते हैं। BenQ W5850 की कीमत भारत में 7,00,000 रुपये रखी गई है, जबकि W4100i 4,00,000 रुपये में उपलब्ध होगा। दोनों प्रोजेक्टर मई 2025 से देशभर के प्रमुख AV पार्टनर्स के जरिए खरीदे जा सकेंगे। कलर ऑप्शन का जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी ने इन प्रोजेक्टर्स को हाई-एंड होम थिएटर मार्केट को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है, जिसमें बिल्ट-इन स्ट्रीमिंग और इमर्सिव ऑडियो सपोर्ट शामिल हैं।
  • Kodak Luma 500: हथेली के साइज का प्रोजेक्टर 150-इंच साइज में दिखाएगा मूवी! इस कीमत में हुआ लॉन्च
    Kodak ने अपना नया पोर्टेबल प्रोजेक्टर Luma 500 FHD Ultra Smart Pico Projector ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह प्रोजेक्टर उन लोगों के लिए है जो घर के अंदर ही नहीं, बाहर भी मूवी नाइट्स का मजा लेना चाहते हैं - चाहे गार्डन हो या किसी पहाड़ की वादियों में ग्लैम्पिंग सेटअप। Kodak Luma 500 की कीमत $699.99 (करीब 59,300 रुपये) रखी गई है और यह फिलहाल Amazon यूएस पर सेल के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »