Vivo X Fold 5, Vivo X200 FE के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुआ प्राइस

Vivo ने बताया है कि X Fold 5 और X200 FE को 14 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स को चीन और जापान में पहले ही लाया जा चुका है

Vivo X Fold 5, Vivo X200 FE के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुआ प्राइस

इन स्मार्टफोन्स को 14 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा

ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स को चीन और जापान में पहले ही लाया जा चुका है
  • भारत में X Fold 5 और X200 FE को 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा
  • इनकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart और कंपनी की वेबसाइट के जरिए की जाएगी
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo के X Fold 5 और X200 FE को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के प्रमुख फीचर्स की जानकारी दी है। X Fold 5 और X200 FE को चीन और जापान में पहले ही लाया जा चुका है। इनकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart और कंपनी की वेबसाइट के जरिए की जाएगी। 

टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में इन स्मार्टफोन के प्राइसेज को शेयर किया है। भारत में Vivo के X Fold 5 के 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 1,49,999 रुपये का हो सकता है। Vivo X200 FE के 16 GB + 512 GB का प्राइस 59,999 रुपये रखा जा सकता है। 

Vivo ने बताया है कि X Fold 5 और X200 FE को 14 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। चीन में लाए गए X Fold 5 में 6.53 इंच का कवर डिस्प्ले और 8.03 इंच का इनर फ्लेक्सिबल पैनल है। इसके दोनों डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 4,500 निट्स का है। इसमें Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। X Fold 5 के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 6,499 (लगभग 84,000 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 7,999 (लगभग 95,900 रुपये),  16 GB + 512 GB का CNY 8,499 (लगभग 1,01,900 रुपये) और 16 GB + 1 TB वेरिएंट का CNY 9,499 (लगभग 1,14,000 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ है। X Fold 5 को व्हाइट और Titanium Grey कलर्स में लाया जा सकता है। 

फ्लिपकार्ट पर Vivo X200 FE की माइक्रोसाइट से इस स्मार्टफोन को Amber Yellow, Frost Blue और Luxe Grey कलर्स में उपलब्ध कराए जाने का पता चला है। Vivo ने X200 FE के भारत में लॉन्च का टीजर दिया था। इस स्मार्टफोन में 6.31 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट होगा। यह स्मार्टफोन Funtouch OS 15 पर चलेगा। X200 FE में Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  7. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  8. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  9. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  10. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »