घर को स्मार्ट बनाने 7 इंच बड़ी राउंड शेप टच स्क्रीन Waveshare ने की लॉन्च, जानें कीमत

800 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ यह डिस्प्ले 160 डिग्री व्यूइंग एंगल सपोर्ट करती है।

घर को स्मार्ट बनाने 7 इंच बड़ी राउंड शेप टच स्क्रीन Waveshare ने की लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Waveshare

Waveshare की ओर से नई स्मार्ट होम डिस्प्ले लॉन्च की गई है।

ख़ास बातें
  • स्मार्ट होम 7 इंच राउंड डिस्प्ले में IPS पैनल का इस्तेमाल किया गया है।
  • यह 160° वाइड व्यूइंग एंगल सपोर्ट करती है।
  • डिस्प्ले में 6H टफ ग्लास पैनल लगा है जो इसे टिकाऊ बनाता है।
विज्ञापन

Waveshare की ओर से नई स्मार्ट होम डिस्प्ले लॉन्च की गई है। यह 7 इंच की डिस्प्ले है जो राउंड शेप में आती है। यह IPS पैनल से लैस है और टच सपोर्ट के साथ आती है। डिस्प्ले में कंपनी ने कई तरह के उपयोगी फीचर्स दिए हैं जो आपके घर को स्मार्ट बनाने की कोशिश करती नजर आती है। 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ यह डिस्प्ले 160 डिग्री व्यूइंग एंगल सपोर्ट करती है। यानी घर के अलग-अलग कोनों से आप इसे देख सकते हैं। डिस्प्ले में डस्ट रसिस्टेंस फीचर भी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Waveshare Smart Home 7-inch Display Price

Waveshare Smart Home 7inch डिस्प्ले को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत $159.99 (लगभग 14,500 रुपये) है। ऑफिशियल वेबसाइट waveshare.com से यह खरीद के लिए उपलब्ध है। 

Waveshare Smart Home 7-inch Display Features

Waveshare की स्मार्ट होम 7 इंच राउंड डिस्प्ले में IPS पैनल का इस्तेमाल किया गया है जिसमें 1080x1080 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। इसमें 10-पॉइंट कैपेसिटिव टच सपोर्ट मिलता है। यह 160° वाइड व्यूइंग एंगल सपोर्ट करती है। इसमें 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले में 6H टफ ग्लास पैनल लगा है जो इसे टिकाऊ बनाता है। यह डस्ट रसिस्टेंस को भी सपोर्ट करती है। कंपनी ने दावा किया है कि यह क्लियर इमेज पैदा करती है और रिफ्लेक्शन कम से कम पैदा होने देती है। 

इसके कनेक्टिविटी पोर्ट्स की बात करें तो इसमें HDMI इनपुट दिया गया है जो वीडियो कनेक्टिविटी के काम आता है। साथ ही डुअल USB-C इंटरफेस भी दिया गया है। स्मार्ट स्क्रीन में 3.5mm हेडफोन जैक का कनेक्टिविटी विकल्प भी है। इसमें 4-पिन स्पीकर हेडर है। पावर और स्क्रीन रोटेशन के लिए दो फिजिकल बटन भी दिए गए हैं। यहां से सॉफ्टवेयर कंट्रोल और ब्राइटनेस कंट्रोल भी किया जा सकता है। 

कंपनी के अनुसार, यह डिस्प्ले Raspberry Pi, Jetson बोर्ड, Windows PC और लैपटॉप जैसे डिवाइसेज के साथ ड्राइवर फ्री प्लग-एंड-प्ले ऑपरेशन सपोर्ट करता है। नोट के लिए कहा गया है कि यह Ubuntu, Kali, Windows 10 IoT, और Jetson सीरीज डिवाइसेज के लिए सिंगल पॉइंट टच सपोर्ट करती है न कि 10-पॉइंट टच। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »