34 इंच डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ Philips Evnia गेमिंग मॉनिटर भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स

Philips Evnia गेमिंग मॉनिटर में 34 इंच का एलसीडी पैनल दिया गया है जिसमें WQHD रिजॉल्यूशन मिलता है।

34 इंच डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ Philips Evnia गेमिंग मॉनिटर भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स

Photo Credit: Philips

Philips Evnia 34inch Gaming Monitor में 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

ख़ास बातें
  • इसमें कर्व्ड डिस्प्ले है जिसमें 178 डिग्री व्यूइंग एंगल है।
  • इसमें 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है।
  • मॉनिटर DisplayHDR 1400 सर्टिफिकेशन के साथ भी आता है।
विज्ञापन
Philips ने भारत में नया गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किया है। मॉनिटर को खास तौर पर गेमिंग के शौकीन कस्टमर्स के लिए लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसमें 34 इंच का डिस्प्ले दिया है। यह एक एलसीडी पैनल है जिसमें कर्व्ड स्क्रीन है। यह 178 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ आता है। इसके अलावा यह 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है और एचडीआर 1400 सर्टिफिकेशन के साथ भी आता है। मॉनिटर में गेमिंग के लिए और क्या खास फीचर्स दिए गए हैं, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Philips Evnia 34inch Gaming Monitor की कीमत

फिलिप्स की ओर से यह लेटेस्ट गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत का खुलासा कंपनी ने अभी तक नहीं किया है। इसके अलावा भारत में इसकी सेल कब से शुरू होगी, इसके बारे में भी अभी अधिकारिक रूप से नहीं कहा गया है। 
 

Philips Evnia 34inch Gaming Monitor के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

Philips Evnia गेमिंग मॉनिटर में 34 इंच का एलसीडी पैनल दिया गया है जिसमें WQHD रिजॉल्यूशन मिलता है। इसमें कंपनी ने 165Hz का रिफ्रेश रेट दिया है। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले है जिसमें 178 डिग्री व्यूइंग एंगल है। यह मिनी एलईडी बैकलाइट का इस्तेमाल करता है। डिस्प्ले में 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह 97 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट को सपोर्ट करता है। इसमें 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा मॉनिटर DisplayHDR 1400 सर्टिफिकेशन के साथ भी आता है। 

इसके खास गेमिंग फीचर्स की बात करें तो इसमें लो-इनपुट लैग मिलता है। यह 2.5ms रेस्पोन्स टाइम के साथ है और स्मूद गेमिंग के लिए एडेप्टिव सिंक को सपोर्ट करता है। इसमें पिक्चर-इन-पिक्चर और पिक्चर बाइ पिक्चर मोड भी दिया गया है। साउंड की बात करें तो इसमें 5W के बिल्टइन स्पीकर्स हैं और यह DTS साउंड आउटपुट के साथ है। कंपनी इसके साथ एडजस्टेबल स्टैंड देती है जिसकी हाइट, टिल्ट आदि को जरूरत के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस मॉनिटर में USB 3.2 पोर्ट, USB-B पोर्ट, 4 USB-A पोर्ट्स, ऑडियो आउट और HDCP 1.4 पोर्ट दिया गया है।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »