34 इंच डिस्प्ले के साथ Philips EVNIA गेमिंग मॉनिटर पेश, 165Hz रिफ्रेश रेट का मिलेगा सपोर्ट

Philips ने आज अपने पहले गेमिंग मॉनिटर Philips EVNIA 34M2C7600MV को पेश किया है। स्मार्ट मॉनिटर में 34 इंच की कर्व्ड स्क्रीन मिलती है।

34 इंच डिस्प्ले के साथ Philips EVNIA गेमिंग मॉनिटर पेश, 165Hz रिफ्रेश रेट का मिलेगा सपोर्ट

Photo Credit: Philips EVNIA

ख़ास बातें
  • Philips EVNIA गेमिंग मॉनिटर में 34 इंच की कर्व्ड स्क्रीन दी गई है।
  • गेमिंग मॉनिटर Philips EVNIA 34M2C7600MV को पेश किया है।
  • Philips EVNIA गेमिंग मॉनिटर की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Philips ने आज अपने पहले गेमिंग मॉनिटर Philips EVNIA 34M2C7600MV को पेश किया है। स्मार्ट मॉनिटर में 34 इंच की कर्व्ड स्क्रीन मिलती है जो 1152-जोन लाइट-कंट्रोल मिनीएलईडी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है। कंपनी ने हाल ही में Screenio U5 4K प्रोजेक्टर और Hue Festavia स्मार्ट स्ट्रिंग लाइट्स भी लॉन्च किए हैं। यहां हम आपको Philips EVNIA के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।
 

Philips EVNIA के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Philips EVNIA गेमिंग मॉनिटर में 34 इंच की कर्व्ड स्क्रीन दी गई है जो कि VA पैनल से तैयार की गई है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 3440×1440 पिक्सल है और यह 165Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। यह 4608 लैंप बीड्स और 1152 बैकलाइट पार्टिशन  के साथ मिनी एलईडी बैकलाइट का इस्तेमाल करती है। इसके अलावा इसमें 1400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 97 प्रतिशत डीसीआई-पी-3 कलर गेमुट कवरेज मिलता है जो कि DisplayHDR 1400 द्वारा सर्टिफाइड है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस गेमिंग मॉनिटर में यूएसबी 3.2, डीपी1.4, एचडीएमआई 2.1 पोर्ट और यूएसबी-सी पोर्ट दिया गया है जो कि 90W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

साउंड के मामले में मॉनिटर DTS साउंड इफेक्ट्स के सपोर्ट के साथ दो 5W स्टीरियो स्पीकर से लैस है। मॉनिटर एक इनोवेटिव Ambiglow एंबिएंट लाइट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बैक पर सराउंड एंबिएंट लाइट से लैस है। म्यूजिक रिदम और डिस्प्ले पर पिक्चर के कलर के साथ लाइट के हिसाब से बदलता है। इसके अलावा यह मॉनिटर इंटेलीजेंट स्प्लिट-स्क्रीन फंक्शन का सपोर्ट करता है जो एक साथ कनेक्शन और ड्यूल चैनल सिग्नल के परफॉर्मेंस को दिखा सकता है। स्क्रीन एक दूसरे को प्रभावित किए बिना दो हिस्सों में बंट जाती है। केवीएम मोड में यूजर्स कीबोर्ड और माउस जैसे दो डिवाइस के कंट्रोल को जल्दी से स्विच कर सकते हैं। 
 

Philips EVNIA की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात करें तो फिलहाल Philips EVNIA गेमिंग मॉनिटर की ऑफिशियल कीमत और लॉन्च के समय का ऐलान नहीं किया गया है। उम्मीद है जल्द ही इसकी बिक्री शुरू हो सकती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »