VinFast की VF MPV 7 में मिलेगी 60.1 kWh की बैटरी, 15 अप्रैल को लॉन्च

भारत में VinFast के पोर्टफोलियो में VF 6 और VF 7 इलेक्ट्रिक SUVs शामिल हैं। वियतनाम की इस EV मेकर को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है

VinFast की VF MPV 7 में मिलेगी 60.1 kWh की बैटरी, 15 अप्रैल को लॉन्च

यह 10 सेकेंड्स से कम में 0 से 100 kmph की स्पीड तक पहु्ंच सकती है

ख़ास बातें
  • VF MPV 7 में 60.1 kWh की बैटरी दी गई है
  • इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 500 किलोमीटर से अधिक होने का दावा किया गया है
  • यह लगभग 150 hp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की VF MPV 7 को बुधवार (15 अप्रैल) को भारत में लॉन्च किया जाएगा। VF MPV 7 में 60.1 kWh की बैटरी है। इस मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) की सिंगल चार्ज में रेंज 500 किलोमीटर से अधिक होने का दावा किया गया है। इसके लिए 21,000 रुपये में बुकिंग कराई जा सकती है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, VF MPV 7 की लंबाई 4,740 mm, चौड़ाई 1,872 mm और ऊंचाई 1,734 mm की है। इसमें स्लिम LED हेडलाइट्स और कनेक्टेड टेललाइट्स दी गई हैं। इसके इंटीरियर में एडजस्टेबल स्टीरियरिंग, 10.1 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, चार्जिंग के लिए USB-A और USB-C पोर्ट हैं। VF MPV 7 में 60.1 kWh की बैटरी है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 500 किलोमीटर से अधिक होने का दावा किया गया है। इसमें फ्रंट पर इलेक्ट्रिक मोटर है। यह लगभग 150 hp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड दिए गए हैं। यह 10 सेकेंड्स से कम में 0 से 100 kmph की स्पीड तक पहु्ंच सकती है।  

इस इलेक्ट्रिक MPV में ऑल-डिस्क ब्रेक, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और स्टेबिलिटी सपोर्ट जैसे फीचर्स हैं। इसमें फ्रंट और रियर पर इंटीग्रेटेड लाइटिंग और कीलेस एंट्री भी होगी।  VF MPV 7 का मुकाबला Kia की Carens Clavis EV और BYD की eMax 7 जैसे मॉडल्स से होगा। 

भारत में VinFast के पोर्टफोलियो में VF 6 और VF 7 इलेक्ट्रिक SUVs शामिल हैं। देश में विनफास्ट को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वियतनाम की इस EV मेकर की VF 6 में 59.6 kWh का बैटरी पैक है। इस इलेक्ट्रिक SUV की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 468 किलोमीटर की है। VF 6 को तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV का शुरुआती प्राइस 17.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। कंपनी की VF 7 की सिंगल चार्ज में रेज लगभग 532 किलोमीटर की है। यह 59.6 kWh और 70.8 kWh के बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध है। VF 7 एक प्रीमियम SUV है। यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV के सेगमेंट में Tata Motors और MG Motor जैसी कंपनियों को टक्कर दे रही है। भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP) में विनफास्ट के इन EVs को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »