• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • TVS का इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री दोगुनी करने का टारगेट, लॉन्च होंगे iQube के नए मॉडल्स

TVS का इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री दोगुनी करने का टारगेट, लॉन्च होंगे iQube के नए मॉडल्स

कंपनी आगामी महीनों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की अपनी iQube लाइन में 5 kWh से 25 kWh के नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी

TVS का इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री दोगुनी करने का टारगेट, लॉन्च होंगे iQube के नए मॉडल्स

कंपनी का दिसंबर तिमाही में प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है

ख़ास बातें
  • TVS ने दिसंबर में iQube की 11,000 यूनिट्स बेची थी
  • यह इस सेगमेंट में Ola Electric के बाद दूसरे स्थान पर रही थी
  • कंपनी की स्कूटर्स की कुल बिक्री में iQube का योगदान लगभग 10 प्रतिशत है
विज्ञापन
देश की बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल TVS Motor ने मार्च तक अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री दोगुनी करने का टारगेट रखा है। कंपनी अगले 12-18 महीनों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की अपनी iQube लाइन में 5 kWh से 25 kWh के नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी। TVS ने दिसंबर में iQube की 11,000 यूनिट्स बेची थी और यह इस सेगमेंट में Ola Electric के बाद दूसरे स्थान पर रही थी। 

कंपनी के डायरेक्टर और चीफ एग्जिक्यूटिव,  K N Radhakrishnan ने तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद एक कॉन्फ्रेंस कॉल में बताया, "हम अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की वॉल्यूम बढ़ा रहे हैं। हम प्रत्येक तिमाही में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री को दोगुना कर रहे हैं और इस रफ्तार को चौथी तिमाही में बरकरार रखेंगे। हम इस वित्त वर्ष के अंत तक एक लाख यूनिट्स से अधिक की बिक्री तक पहुंच जाएंगे।" TVS ने दिसंबर तिमाही में iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 29,000 यूनिट्स की डिलीवरी की है। यह इससे पिछली तिमाही में 16,000 यूनिट्स की थी। कंपनी की योजना इसकी बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए मासिक प्रोडक्शन को बढ़ाकर 25,000 यूनिट करने की है। 

TVS ने बताया कि iQube के तीन वेरिएंट्स के अलावा कंपनी आगामी महीनों में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर भी लॉन्च करेगी। कंपनी का दिसंबर तिमाही में प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है। इसका नेट प्रॉफिट 22.5 प्रतिशत बढ़कर 352.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में लगभग 288 करोड़ रुपये था। इसके रेवेन्यू में लगभग 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और यह 6,542.42 करोड़ रुपये रहा। दिसंबर तिमाही में कंपनी की हाई-कैपेसिटी मोटरसाइकिल्स और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है। कंपनी की स्कूटर्स की कुल बिक्री में iQube की हिस्सेदारी लगभग 10 प्रतिशत की है। 

Activa की सफलता के कारण टू-व्हीलर मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Honda Motorcycle and Scooter ने भी अगले वर्ष अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की योजना बनाई है। कंपनी ने बताया कि इसे अगले वर्ष मार्च तक लॉन्च किया जाएगा। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है और इस वजह से होंडा इस सेगमेंट में कुछ मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में जुटी है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, Atsushi Ogata ने बताया है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की योजना में मदद के लिए होंडा चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  5. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  9. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »