• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • भारत में जल्द एंट्री कर सकती है Tesla, मुंबई में शुरू हो सकता है कंपनी का पहला शोरूम

भारत में जल्द एंट्री कर सकती है Tesla, मुंबई में शुरू हो सकता है कंपनी का पहला शोरूम

भारत में इम्पोर्ट के लिए शुरुआत में टेस्ला जर्मनी के बर्लिन में अपनी गीगाफैक्टरी पर निर्भर कर सकती है। इसके बाद कंपनी देश में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी

भारत में जल्द एंट्री कर सकती है Tesla, मुंबई में शुरू हो सकता है कंपनी का पहला शोरूम

अगले कुछ वर्षों में देश में कंपनी अपनी फैक्टरी लगा सकती है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने मुंबई में पहला शोरूम खोलने की तैयारी की है
  • अगले कुछ वर्षों में देश में कंपनी अपनी फैक्टरी लगा सकती है
  • टेस्ला के लिए अमेरिका और चीन बड़े मार्केट्स हैं
विज्ञापन
अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर टेस्ला जल्द ही भारत में बिजनेस शुरू कर सकती है। कंपनी ने मुंबई में पहला शोरूम खोलने की तैयारी की है। इसके लिए मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में एक कमर्शियल टावर में 4,000 स्क्वेयर फीट का स्पेस लीज पर लिया गया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस शोरूम के स्पेस के लिए टेस्ला लगभग 35 लाख रुपये प्रति माह का रेंट चुकाएगी। पिछले महीने प्रधानमंत्री Narendra Modi के अमेरिका दौरे के दौरान टेस्ला के चीफ Elon Musk ने उनके साथ मीटिंग की थी। टेस्ला की योजना शुरुआत में जर्मनी के बर्लिन में अपनी फैक्टरी से EV का इम्पोर्ट कर सकती है। कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों का शुरुआती प्राइस 25,000 डॉलर (लगभग 24 लाख रुपये) का हो सकता है। अगले कुछ वर्षों में देश में कंपनी अपनी फैक्टरी लगा सकती है। 

देश में EV की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार नई पॉलिसी पर कार्य कर रही है। पिछले वर्ष मार्च में सरकार ने विशेष शर्तों के साथ EV के इम्पोर्ट पर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 15 प्रतिशत किया था। नई EV पॉलिसी में कार मेकर्स के लिए कारोबार शुरू करने के दूसरे वर्ष के अंदर टर्नओवर को 2,500 करोड़ रुपये करने की जरूरत हो सकती है। इसके साथ ही सरकार इम्पोर्ट ड्यूटी में और कमी कर सकती है। पिछले वर्ष पेश की गई पॉलिसी में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने के लिए न्यूनतम 4,150 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करने की जरूरत थी। इसमें मैन्युफैक्चरिंग को तीन वर्षों के अंदर शरू किया जाना था। नई EV पॉलिसी की घोषणा इस महीने हो सकती है। इसके लिए मिले आवेदनों को अगले कुछ महीनों में मंजूरी दी जा सकती है। 

भारत में इम्पोर्ट के लिए शुरुआत में टेस्ला जर्मनी के बर्लिन में अपनी गीगाफैक्टरी पर निर्भर कर सकती है। इसके बाद कंपनी देश में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी। हाल ही में Bloomberg की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि टेस्ला की योजना शुरुआत में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री करने की है। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि देश में टेस्ला के कौन से मॉडल लाए जाएंगे। कंपनी के पास अमेरिका, चीन और जर्मनी में फैक्टरियां हैं। टेस्ला के लिए अमेरिका और चीन बड़े मार्केट्स हैं।,कंपनी को चाइनीज EV मेकर BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon ने 14,000 वर्कर्स की छंटनी से किया इनकार, मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताया
  2. BSNL के वर्कर्स की प्रधानमंत्री मोदी से गुहार, सरकारी डिपार्टमेंट्स के लिए अनिवार्य हो कंपनी की 4G सर्विसेज
  3. Moto Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Vivo T5 Pro 5G की इंडिया एंट्री से पहले प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक, 15 अप्रैल को है लॉन्च
  5. WhatsApp पर अब बिना नंबर के होगी चैट, जानें कैसे काम करता है यूजरनेम फीचर
  6. Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल इस सप्ताह होगी भारत में लॉन्च
  7. Oppo Find X9s Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!
  9. Xiaomi Smart Camera 4 Max AI Zoom Edition खरीद के लिए उपलब्ध, 12MP, 8MP डुअल कैमरा से लैस
  10. Moto G Stylus का नया वर्जन हुआ लॉन्च, Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »