• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • EV के मार्केट के लिए Tata Motors की बड़ी योजना, 35,000 करोड़ रुपये का करेगी इनवेस्टमेंट 

EV के मार्केट के लिए Tata Motors की बड़ी योजना, 35,000 करोड़ रुपये का करेगी इनवेस्टमेंट 

इस महीने की शुरुआत में टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय SUV Harrier का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया था

EV के मार्केट के लिए Tata Motors की बड़ी योजना, 35,000 करोड़ रुपये का करेगी इनवेस्टमेंट 

हाल ही में टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय SUV Harrier का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया था

ख़ास बातें
  • पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है
  • टाटा मोटर्स का टारगेट इस मार्केट में अपनी स्थिति को मजबूत करने का है
  • इस मार्केट में टाटा मोटर्स को MG Motor जैसी कंपनियों से चुनौती मिली है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के सेगमेंट के लिए बड़ी योजना बनाई है। इसके लिए कंपनी अगले पांच वर्षों में 35,000 करोड़ रुपये (लगभग 4.1 अरब डॉलर) का इनवेस्टमेंट करेगी। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। टाटा मोटर्स का टारगेट इस मार्केट में अपनी स्थिति को मजबूत करने का है। 

इंटरनल कम्बश्चन इंजन वाले व्हीकल्स के मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ा है। इसमें Mahindra & Mahindra जैसी ऑटोमोबाइल कंपनियों से टाटा मोटर्स को कड़ी टक्कर मिल रही है। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में इमिशन से जुड़े नॉर्म्स को कड़ा किया जा रहा है। केंद्र सरकार की योजना 2030 तक कारों की कुल बिक्री में EVs की हिस्सेदारी बढ़ाकर लगभग 30 प्रतिशत करने की है। 

हालांकि, EVs के सेगमेंट में भी टाटा मोटर्स को MG Motor जैसी कंपनियों से चुनौती मिल रही है। पिछले कुछ महीनों से MG Motor ने Windsor EV के साथ इस मार्केट में अपनी हिस्सेदारी तेजी से बढ़ाई है। पिछले महीने इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री ने पहली बार चार प्रतिशत का आंकड़ा पार किया है। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह 2.6 प्रतिशत की थी। इस वर्ष अप्रैल में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री लगभग 3.5 प्रतिशत रही थी। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के डेटा के अनुसार, मई में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 12,304 यूनिट्स की रही है। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह 8,029 यूनिट्स की थी। 

इस महीने की शुरुआत में टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय SUV Harrier का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया था। Harrier EV में कुछ नए फीचर्स के साथ ही नेक्स्ट-जेनरेशन टेक्नोलॉजी भी दी गई है। इसकी MIDC रेंज लगभग 627 किलोमीटर की है। Harrier EV का शुरुआती प्राइस लगभग 21.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके लिए बुकिंग्स 2 जुलाई से शुरू होंगी। कंपनी ने बताया है कि Harrier EV केवल 6.3 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है। इससे यह इस सेगमेंट में सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने वाला EV होगी। इसमें 75 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसे क्विक चार्जर से केवल 15 मिनटों में 250 किलोमीटर की रेंज के लिए चार्ज किया जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »