Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में Xiaomi mini LED TV FX सीरीज लॉन्च कर दी है।

Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi mini LED TV FX में 75 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi mini LED TV FX सीरीज में 43, 55, 65 इंच और 75 इंच डिस्प्ले है।
  • Xiaomi mini LED TV FX सीरीज में क्वाड-कोर कॉर्टेक्स A55 प्रोसेसर है।
  • Xiaomi mini LED TV FX सीरीज में 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज है।
विज्ञापन

Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में Xiaomi mini LED TV FX सीरीज लॉन्च कर दी है जो कि 43 इंच, 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच डिस्प्ले में उपलब्ध हैं। इन टीवी में क्वाड-कोर कॉर्टेक्स A55 प्रोसेसर के साथ माली-G52 MC1 GPU दिया गया है। वहीं ये टीवी 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज से लैस हैं। यहां हम आपको Xiaomi mini LED TV FX के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi mini LED TV FX Price


Xiaomi TV FX Mini LED 43 की कीमत 32,999 रुपये है,लेकिन प्रमोशनल कीमत 29,999 रुपये है। वहीं Xiaomi TV FX Mini LED 55 की कीमत 44,999 रुपये है, लेकिन प्रमोशनल कीमत 39,999 रुपये है। वहीं Xiaomi TV FX Mini LED 65 की कीमत 64,999 रुपये है,लेकिन प्रमोशनल कीमत 59,999 रुपये है। और Xiaomi TV FX Mini LED 75 की कीमत 84,999 रुपये है, लेकिन प्रमोशनल कीमत 79,999 रुपये है। यह स्मार्ट टीवी 11 जून से भारत में शाओमी की आधिकारिक साइट, फ्लिपकार्ट, अमेजन और Xiaomi रिटेल के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Xiaomi mini LED TV FX Series Specifications

Xiaomi mini LED TV FX सीरीज में 43 इंच, 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच की मिनी एलईडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840x2160 पिक्सल, 178 डिग्री व्यूइंग एंगल, विविड पिक्चर इंजन 2 और 60Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच डिस्प्ले में DLG 120Hz, MEMC, ALLM, फिल्ममेकर मोड है। इस टीवी में क्वाड-कोर कॉर्टेक्स A55 प्रोसेसर के साथ माली-G52 MC1 GPU दिया गया है। इस टीवी में 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। अन्य फीचर्स में फायर टीवी बिल्ट-इन है,जिसमें प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार समेत 12 हजार से ज्यादा ऐप्स है।

टीवी के रिमोट में एलेक्सा बटन के साथ अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, अमेजन म्यूजिक, ऐप्स, इंटरनेट और लाइव के लिए क्विक एक्सेस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 802.11 एसी, एयरप्ले, मिराकास्ट, ब्लूटूथ 5.0, तीन एचडीएमआई 2.0 2.1 और 2 यूएसबी 2.0, 3.5 मिमी जैक, ईथरनेट और 2 एंटीना है। टीवी में AV1, H.265, H.264, H.263, VP8/VP9, MPEG 1/2, MJPEG का सपोर्ट करता है। इन टीवी में 20W स्पीकर है जो कि डॉल्बी ऑडियो, DTS X / DTS वर्चुअल:X दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  3. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  9. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  10. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »