जून 2026 में भारतीय बाजार में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं। Redmi, iQOO, Infinix, Vivo, Realme और Samsung के कई मॉडल्स को लेकर रिपोर्ट्स सामने आई हैं।
Photo Credit: Infinix
मई में जहां स्मार्टफोन बाजार में कई प्रीमियम फ्लैगशिप डिवाइस देखने को मिले, वहीं जून का महीना मिड-रेंज और बजट स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए खास हो सकता है। आने वाले दिनों में Xiaomi, iQOO, Infinix, Vivo, Realme और Samsung जैसे ब्रांड्स अपने नए स्मार्टफोन पेश कर सकते हैं। इनमें बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और नए प्रोसेसर वाले कई मॉडल शामिल हैं। हालांकि इन स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट को लेकर कंपनियों ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लीक और रिपोर्ट्स में इनके जून के दौरान आने की चर्चा है।
Xiaomi जून के दूसरे हफ्ते में Redmi Turbo 5 और Redmi 17 को लॉन्च कर सकती है। Redmi Turbo 5 को 16 जून को लॉन्च किया जाना है। कंपनी ने हाल ही में इस डेट अनाउंस की। इसमें 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। फोन में 7,560mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी और 8MP सेकेंडरी सेंसर मिलने की चर्चा है।
वहीं Redmi 17 बजट सेगमेंट को टारगेट कर सकता है। इसमें हाई रिफ्रेश रेट LCD डिस्प्ले, Snapdragon 4 सीरीज प्रोसेसर और 7,000mAh से बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप में 50MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
गेमिंग स्मार्टफोन पसंद करने वालों के लिए Infinix GT 50 Pro भी जून में लॉन्च हो सकता है। इसमें AMOLED डिस्प्ले, 120Hz से अधिक रिफ्रेश रेट और हाई निट्स पैनल मिलने की उम्मीद है। डिवाइस MediaTek Dimensity चिपसेट से लैस हो सकता है। माना जा रहा है अन्य GT मॉडल्स के समान इसमें भी RGB LED लाइट्स और ट्रिगर जोन जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा 50MP OIS कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 6,500mAh बैटरी मिलने की चर्चा है।
iQOO Z11 को लेकर भी काफी समय से चर्चा चल रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह स्मार्टफोन जून के मध्य तक दस्तक दे सकता है। इसमें 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 12GB तक RAM मिलने की उम्मीद है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 9,020mAh बैटरी हो सकती है, जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात कही जा रही है। कैमरा सेक्शन में 50MP रियर और 32MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
जून में Vivo T5 Lite भी लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 6,500mAh बैटरी और 44W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। प्रोसेसर के तौर पर Dimensity 6300 या Dimensity 6400 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
वहीं Realme P4R को बड़ी बैटरी वाले मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जा सकता है। इसमें 8,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy A27 को लेकर भी लीक सामने आ चुके हैं। कहा जा रहा है कि इसमें Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 6.7 इंच डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। हालांकि फिलहाल Samsung ने इसकी लॉन्च टाइमलाइन की पुष्टि नहीं की है।
ध्यान रहे कि ऊपर बताए गए ज्यादातर स्मार्टफोन्स की जानकारी लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित है। कंपनियों की ओर से आधिकारिक घोषणा होने के बाद स्पेसिफिकेशन्स और कीमत में बदलाव देखने को मिल सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!