• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5 स्टार इन्वर्टर AC सीरीज

50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज

Optimist ने भारत में अपनी पहली एयर कंडीशनर सीरीज लॉन्च की है। कंपनी का दावा है कि नए AC 50 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी स्थिर कूलिंग दे सकते हैं।

50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज

Photo Credit: Optimist

ख़ास बातें
  • 50 डिग्री तापमान में भी स्थिर कूलिंग का दावा
  • 1.4-टन 5-स्टार AC की कीमत 39,990 रुपये रखी गई
  • 6.05 ISEER रेटिंग और 10 साल कंप्रेसर वारंटी मिलेगी
विज्ञापन

Optimist ने एयर कंडीशनर बाजार में एंट्री करते हुए अपनी पहली AC रेंज लॉन्च की है। कंपनी का कहना है कि नए एयर कंडीशनर भारतीय गर्मियों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं और 50 डिग्री सेल्सियस तक के बाहरी तापमान में भी स्थिर कूलिंग देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। नई सीरीज में हाई-एफिशिएंसी माइक्रोचैनल हीट एक्सचेंजर, ट्विन-रोटरी इन्वर्टर कंप्रेसर और ऑप्टिमाइज्ड थर्मल डिजाइन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, AC में 6.05 ISEER रेटिंग मिलती है, जो इसे ऊर्जा दक्षता के मामले में मजबूत विकल्पों में शामिल करती है।

Optimist की नई AC रेंज की बिक्री फिलहाल दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, बेंगलुरु और जयपुर में शुरू की गई है। कंपनी का पहला प्रोडक्ट 1.4-टन 5-स्टार इन्वर्टर स्प्लिट AC है, जिसे 39,990 रुपये की शुरुआती लॉन्च कीमत पर उपलब्ध कराया गया है। कंपनी का कहना है कि इसकी MRP 65,000 रुपये है। ग्राहक इसे Amazon, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Optimist के रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीद सकेंगे। आने वाले महीनों में 1-टन और 2-टन वेरिएंट भी लॉन्च किए जाने की योजना है।

कंपनी के अनुसार, नए AC की सबसे बड़ी खासियत इसका 50 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में कूलिंग परफॉर्मेंस बनाए रखने का दावा है। इसमें Turbo+ मोड दिया गया है, जो 1.4-टन AC में 1.9-टन तक की कूलिंग बूस्ट देने का दावा करता है। इसके अलावा माइक्रोचैनल हीट एक्सचेंजर और ट्विन-रोटरी इन्वर्टर कंप्रेसर को बेहतर कूलिंग और कम शोर के लिए शामिल किया गया है।

Optimist का कहना है कि 6.05 ISEER रेटिंग की वजह से यह AC पारंपरिक मॉडलों की तुलना में 25 से 35 प्रतिशत तक कम बिजली खपत कर सकता है। इसके साथ बिल्ट-इन गैस लेवल इंडिकेटर भी दिया गया है, जिससे यूजर्स AC की गैस स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी ने इसमें ऐप-आधारित कंट्रोल, मॉनिटरिंग और डायग्नोस्टिक्स की सुविधा भी दी है।

नई AC सीरीज में प्रेडिक्टिव सर्विस अलर्ट फीचर भी शामिल है, जो संभावित समस्या आने से पहले यूजर्स को सूचना देने का दावा करता है। कंपनी 5 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी दे रही है, जिसमें कुछ प्रमुख फंक्शनल कंपोनेंट्स शामिल हैं। इसके अलावा कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी भी दी जा रही है।

Optimist ने बताया कि लॉन्च मार्केट्स में कंपनी की अपनी इंस्टॉलेशन और सर्विस टीम तैनात की गई है। कंपनी आने वाले समय में अपने सर्विस नेटवर्क और एक्सपीरियंस स्टोर्स का विस्तार करने की योजना बना रही है। फिलहाल उसका पहला एक्सपीरियंस स्टोर गुरुग्राम में मौजूद है, जो दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र को सर्विस देता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »