• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा

OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा

OnePlus Turbo 6X में 6.72 इंच फुल HD+ LCD स्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगी। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया जा सकता है

OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच फुल HD+ LCD स्क्रीन हो सकती है
  • OnePlus Turbo 6X में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी मिल सकता है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Turbo 6X के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 दिया जा सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर चीन में OnePlus की यूनिट के प्रेसिडेंट, Li Jie ने बताया है कि OnePlus Turbo 6X को चीन में 18 जून तक लॉन्च किया जाएगा। Weibo पर टिप्सटर Experience More ने एक पोस्ट में बताया है कि इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच फुल HD+ LCD स्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगी। OnePlus Turbo 6X में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया जा सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का OV50D प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। OnePlus Turbo 6X में 7,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। इस सीरीज के OnePlus Turbo 6X Pro में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ LTPS OLED स्क्रीन हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। 

भारत में हाल ही में OnePlus Nord CE6 Lite को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच Full HD+ LCD डिस्प्ले (2,400 x 1,080 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 680 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Apex दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 256 GB तक की स्टोरेज है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी फोन में 45 W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए यह साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »