Tata Motors की Harrier EV को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिले 5 स्टार्स

इसमें 75 kWh का बैटरी पैक है। इसे क्विक चार्जर से केवल 15 मिनटों में 250 किलोमीटर की रेंज के लिए चार्ज किया जा सकता है

Tata Motors की Harrier EV को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिले 5 स्टार्स

इसमें सिक्योरिटी के लिए सात एयरबैग्स और EBD के साथ ABS भी दिया गया है

ख़ास बातें
  • यह क्रैश टेस्ट इस इलेक्ट्रिक SUV के सभी वेरिएंट्स के लिए लागू होता है
  • इसे एडल्ट ऑक्यूमेंट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 5 स्टार मिले हैं
  • Harrier EV केवल 6.3 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है
विज्ञापन
इस महीने की शुरुआत में लॉन्च की गई टाटा मोटर्स की Harrier EV को सिक्योरिटी के लिहाज से दमदार रेटिंग मिली है। इस इलेक्ट्रिक SUV को भारत नेशनल क्रैश असेसमेंट प्रोग्राम ( NCAP) क्रैश टेस्ट में पूरे 5 स्टार मिले हैं। इससे पहले भी Tata Motors के कुछ व्हीकल्स को क्रैश टेस्ट में पूरा स्कोर मिला था। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Harrier EV को एडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन दोनों में 5 स्टार मिले हैं। यह क्रैश टेस्ट इस इलेक्ट्रिक SUV के सभी वेरिएंट्स के लिए लागू होता है। इसके सिक्योरिटी से जुड़े फीचर्स में ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग के साथ 540 डिग्री कैमरा व्यू, हिल होल्ड, ISOFIX सीट माउंट्स, 128 GBबिल्ट-इन डैशकैम शामिल हैं। इसके अलावा सात एयरबैग्स और EBD के साथ ABS भी दिया गया है। इसे एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 प्वाइंट में से 32 प्वाइंट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 प्वाइंट में से 45 प्वाइंट का स्कोर मिला है। व्हीकल असेसमेंट स्कोर में इसे 13 प्वाइंट में से नौ प्वाइंट का स्कोर मिला है। 

इस इलेक्ट्रिक SUV के अन्य सेफ्टी फीचर्स में ऑल डिस्क ब्रेक्स, ब्रेक डिस्क वाइपिंग, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, हेडलैम्प लेवलिंग और सीटबेल्ट रिमांडर शामिल हैं। Harrier EV केवल 6.3 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है। इससे यह इस सेगमेंट में सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने वाला EV होगी। इसमें डुअल मोटर (क्वाड व्हील ड्राइव) सिस्टम दिया गया है जो सभी चार व्हील्स को पावर देता है।  Harrier EV में एक अलग फीचर Transparent Mode का है। यह ड्राइविंग करते हुए SUV के नीचे के रास्ते की स्थिति को सेंट्रल स्क्रीन पर दिखाता है। यह ऑफ-रोड में रुकावटों से निपटने के लिए कारगर होगा। 

इसमें Sand, Rock Crawl और एक कस्टमाइज किए जा सकने वाली सेटिंग के साथ छह टेरेन मोड्स मिलते हैं। इसमें 75 kWh का बैटरी पैक है। इसे क्विक चार्जर से केवल 15 मिनटों में 250 किलोमीटर की रेंज के लिए चार्ज किया जा सकता है।  Harrier EV का शुरुआती प्राइस 21.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह  स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और NFC कार्ड के जरिए एक्सेस की जा सकने वाली एक डिजिटल की को भी सपोर्ट करती है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के सेगमेंट में टाटा मोटर्स की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  2. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »