Tesla के लिए AI6 चिप्स की मैन्युफैक्चरिंग करेगी Samsung, 1.4 लाख करोड़ रुपये की हुई डील

बड़े मार्केट्स में सेल्स घटने की वजह से टेस्ला ने भारत जैसे नए मार्केट्स में बिजनेस शुरू किया है। हाल ही में कंपनी ने देश में अपना पहला शोरूम मुंबई में खोला था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 जुलाई 2025 21:18 IST
ख़ास बातें
  • टेस्ला के EVs में FSD और अन्य सिस्टम्स में इन चिप्स का इस्तेमाल होगा
  • बिलिनेयर एलन मस्क की इस कंपनी के लिए सैमसंग पहले से AI4 चिप्स बना रही है
  • पिछले कुछ वर्षों में टेस्ला के लिए EVs के मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ा है

इन चिप्स का इस्तेमाल टेस्ला के EVs में फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) और अन्य सिस्टम्स में होगा

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल ( EV) कंपनियों में शामिल Tesla ने नेक्स्ट जेनरेशन चिप्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए Samsung Electronics के साथ डील की है। इस डील की वैल्यू 16.5 अरब डॉलर (लगभग 1.42 लाख करोड़ रुपये) की है। सैमसंग की फाउंड्री डिविजन अमेरिका के टेक्सस में अपनी फैक्टरी में AI6 चिप्स की मैन्युफैक्चरिंग करेगी। इन चिप्स का इस्तेमाल बिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला के EVs में फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) और अन्य सिस्टम्स में किया जाएगा। 

पिछले कुछ वर्षों से टेस्ला के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में फुल सेल्फ-ड्राइविंग का फीचर लाने की तैयारी की जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में मस्क ने बताया कि टेस्ला ने सैमसंग के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप के तहत, सैमसंग की फाउंड्री डिविजन की टेक्सस की फैक्टरी में AI6 चिप्स की मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। मस्क की इस कंपनी के लिए सैमसंग पहले से AI4 चिप्स बना रही है। इन चिप्स का इस्तेमाल कंपनी के EVs में FSD और अन्य सेंसर सिस्टम्स में होता है। 

Advertisement

टेस्ला को चिप्स की मैन्युफैक्चरिंग की एफिशिएंसी को बढ़ाने के लिए सैमसंग की सहायता करने की भी अनुमति दी गई है। इस प्रोसेस की मस्क निगरानी करेंगे। दोनों कंपनियों के बीच इस डील पर पिछले सप्ताह साइन किए गए थे। यह डील अगले सात वर्षों तक चलेगी। टेस्ला के  इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में FSD का फीचर उपलब्ध कराने से बिक्री की रफ्तार बढ़ सकती है। पिछले कुछ वर्षों में टेस्ला के लिए EVs के मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ा है। कंपनी के बड़े मार्केट्स में शामिल अमेरिका में टैरिफ को लेकर आशंका और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर टैक्स क्रेडिट समाप्त होने की आशंका से डिमांड घटी है। चीन की BYD और कुछ अन्य EV मेकर्स ने इसे कड़ी टक्कर मिल रही है। 

बड़े मार्केट्स में सेल्स घटने की वजह से टेस्ला ने भारत जैसे नए मार्केट्स में बिजनेस शुरू किया है। हाल ही में कंपनी ने देश में अपना पहला शोरूम मुंबई में खोला था। हालांकि, शुरुआत में यह केवल अपने Model Y की बिक्री कर रही है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। कंपनी के मॉडल Y का चीन में शंघाई की इसकी फैक्टरी से इम्पोर्ट किया गया है। हालांकि, देश में इम्पोर्ट ड्यूटी अधिक होने के कारण महंगे प्राइसेज से टेस्ला की बिक्री पर असर पड़ सकता है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.