Ola Electric का लगा बड़ा झटका, लॉस बढ़कर 870 करोड़ रुपये पर पहुंचा

पहली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 61.8 प्रतिशत घटकर लगभग 611 करोड़ रुपये का रहा है

Ola Electric का लगा बड़ा झटका, लॉस बढ़कर 870 करोड़ रुपये पर पहुंचा

पिछले कुछ महीनों में कंपनी के मार्केट शेयर में राइवल्स ने सेंध लगाई है

ख़ास बातें
  • कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर डिस्काउंट की पेशकश लॉस का प्रमुख कारण है
  • ओला इलेक्ट्रिक का प्रति यूनिट की बिक्री पर औसत रेवेन्यू घटा है
  • Bajaj Auto, TVS Motor जैसे राइवल्स ने इसके मार्केट शेयर में सेंध लगाई है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का लॉस बढ़कर लगभग 870 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसके पीछे राइवल्स का मुकाबला करने के लिए कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर भारी डिस्काउंट की पेशकश एक बड़ा कारण है। 

पिछले वर्ष अगस्त में इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने के बाद से ओला इलेक्ट्रिक को सेल्स में कमी, रेगुलटरी प्रेशर बढ़ने और अन्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों से कड़े कॉम्पिटिशन जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि वह मौजूदा डेट को चुकाने के लिए लगभग 1,700 करोड़ रुपये का कर्ज लेने पर विचार कर रही है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सेल्स में कंपनी की बड़ी हिस्सेदारी है लेकिन पिछले कुछ महीनों में Bajaj Auto और TVS Motor जैसी कंपनियों ने इसके मार्केट शेयर में सेंध लगाई है। बजाज ऑटो और TVS Motor के अफोर्डेबल प्राइस वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

पहली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 61.8 प्रतिशत घटकर लगभग 611 करोड़ रुपये का रहा है। कंपनी का कुल खर्च लगभग 31.6 प्रतिशत कम होकर 130 करोड़ रुपये से कुछ अधिक का है। मार्केट एनालिस्ट्स ने बताया  है कि कपनी का प्रति यूनिट की बिक्री पर औसत रेवेन्यू घटा है। इसके पीछे डिस्काउंट की पेशकश और कम प्राइस वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की अधिक बिक्री प्रमुख कारण हैं। पहली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक के व्हीकल रजिस्ट्रेशंस वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 52 प्रतिशत से अधिक घटकर 56,760 यूनिट्स के हैं। कंपनी के एंट्री-लेवल के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की वॉल्यूम में लगभग 69.3 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 43.1 प्रतिशत का था। 

पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सेल्स में TVS Motor ने पहली बार अग्रणी स्थान हासिल किया था। इस मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक का दूसरा स्थान था। वाहन पोर्टल पर सेल्स डेटा के अनुसार, अप्रैल में TVS Motor की बिक्री सबसे अधिक लगभग 19,736 यूनिट्स की रही है। ओला इलेक्ट्रिक ने 19,709 यूनिट्स की सेल्स के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। Bajaj Auto को तीसरा और Ather Energy को चौथा स्थान मिला है। हाल ही में महाराष्ट्र में घोषित की गई नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी से इस मार्केट में सेल्स बढ़ सकती है। 
  
  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »