इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है। भारत में Redmi Turbo 5 को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Redmi Turbo 5 परफॉर्मेंस पर फोकस वाला स्मार्टफोन है। देश में लॉन्च होने वाला Redmi Turbo का यह पहला स्मार्टफोन है। Redmi Turbo 5 के स्पेसिफिकेशंस इसके चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट के समान हो सकते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) ने बताया है कि भारत में इस स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi ने भी भारत में Redmi Turbo 5 के जल्द लॉन्च की पुष्टि की है। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस जनवरी में चीन में लॉन्च किए गए इसके वेरिएंट के समान हो सकते हैं।
एमेजॉन पर इस स्मार्टफोन के लिए बनाई गई माइक्रोसाइट पर इसके डिजाइन को दिखाया गया है। Redmi Turbo 5 के फ्लैट रियर पैनल में नीचे दाएं कोने पर कंपनी की ब्रांडिंग है। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। चीन में पेश किए गए Redmi Turbo 5 में 6.59-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, Dolby Vision, हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है।
Redmi Turbo 5 में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा 4K 60 fps वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट के साथ दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। Redmi Turbo 5 की 7,560 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग और 27 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। हाल ही में Redmi K90 Max को लॉन्च किया गया है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच (1,280 × 2,772 पिक्सल्स) M10 डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट, 480 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Redmi K90 Max में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट है। इस स्मार्टफोन में 8,550 mAh की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। भ
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा