WWDC 2026: Apple ने कन्फर्म की इवेंट की तारीख, iOS 27 और AI वाले Siri पर रहेंगी नजरें!

Apple ने WWDC 2026 इवेंट की तारीखों का ऐलान कर दिया है। कंपनी iOS 27, नए Siri और कई AI फीचर्स पेश कर सकती है।

WWDC 2026: Apple ने कन्फर्म की इवेंट की तारीख, iOS 27 और AI वाले Siri पर रहेंगी नजरें!

Photo Credit: Apple

Apple WWDC 2026 इवेंट 8 जून से शुरू होगा

ख़ास बातें
  • Apple WWDC 2026 इवेंट 8 जून से 12 जून तक चलेगा
  • कंपनी iOS 27 और नया AI आधारित Siri पेश कर सकती है
  • WWDC 2026 ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा और Apple Park में स्पेशल इवेंट भी होगा
विज्ञापन

Apple ने आधिकारिक तौर पर अपने सालाना Worldwide Developers Conference यानी WWDC 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। कंपनी के मुताबिक यह इवेंट 8 जून से शुरू होकर 12 जून 2026 तक चलेगा। WWDC 2026 की शुरुआत Apple की ओपनिंग कीनोट से होगी, जहां कंपनी अपने अगले बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट्स पेश करेगी। इस साल इवेंट की टैगलाइन "Coming bright up" रखी गई है। माना जा रहा है कि यह Tim Cook के CEO रहते हुए आखिरी WWDC कीनोट्स में से एक हो सकती है।

हर साल की तरह इस बार भी WWDC 2026 में iPhone, iPad, Mac और दूसरे Apple डिवाइसेज के लिए नए सॉफ्टवेयर वर्जन्स पेश किए जाने की उम्मीद है। कंपनी iOS 27, iPadOS 27, watchOS 27, macOS 27, tvOS 27 और visionOS 27 से जुड़ी घोषणाएं भी कर सकती है।

इस साल WWDC 2026 का सबसे बड़ा हाईलाइट नया Siri असिस्टेंट माना जा रहा है। Apple पिछले काफी समय से Siri के बड़े अपग्रेड पर काम कर रही है और इस बार कंपनी Gemini-पावर्ड Siri पेश कर सकती है। बताया जा रहा है कि नया Siri पहले से ज्यादा कन्वर्सेशनल और AI आधारित होगा। इसे ChatGPT जैसे चैटबॉट एक्सपीरियंस के करीब लाने की तैयारी की जा रही है।

इसके अलावा, Siri का यह नया वर्जन कथित तौर पर iOS 27 का हिस्सा हो सकता है। हालांकि इस बार बड़े डिजाइन बदलावों की उम्मीद कम है, लेकिन इंटरफेस और AI फीचर्स में कई नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

पिछले साल WWDC 2025 में Apple के Liquid Glass डिजाइन थीम की काफी चर्चा हुई थी। वहीं उससे पहले Apple Intelligence कंपनी के इवेंट का सबसे बड़ा हाईलाइट बना था। ऐसे में इस बार कंपनी का पूरा फोकस AI फीचर्स और ज्यादा स्मार्ट Siri एक्सपीरियंस पर रह सकता है।

Apple के मुताबिक WWDC 2026 ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा, जबकि 8 जून को Apple Park में स्पेशल इन-पर्सन इवेंट भी रखा जाएगा। डेवलपर्स और स्टूडेंट्स Apple Developer ऐप, वेबसाइट और YouTube के जरिए कीनोट और दूसरे सेशन्स देख सकेंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »