Realme 16T 5G में होगा 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा, 8000mAh बैटरी

भारत में Realme 16T 5G को 22 मई को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,100 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करेगा

Realme 16T 5G में होगा 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा, 8000mAh बैटरी

यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष पेश किए गए Realme 15T की जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में स्मार्टफोन में 50 MP का Sony प्राइमरी कैमरा होगा
  • भारत में Realme 16T 5G को 22 मई को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी दी जाएगी
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Realme का नया स्मार्टफोन इस सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Realme 16T 5G की कैमरा यूनिट के बारे में जानकारी दी है। देश में इस स्मार्टफोन की बिक्री कंपनी की वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। Realme 16 सीरीज में तीन स्मार्टफोन शामिल हैं। 

Realme ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि आगामी स्मार्टफोन में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल Sony कैमरा ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ होगा। इस कैमरा के साथ Realme का LumaColor IMAGE Engine दिया जाएगा, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड इमेज प्रोसेसिंग के इस्तेमाल से टेक्सचर और डायनैमिक रेंज में सुधार होगा। यह स्मार्टफोन RAW HDR प्रोसेसिंग और कस्टम व्हाइट बैलेंस ट्यूनिंग को सपोर्ट करेगा। इसमें रियर सेल्फी मिरर भी होगा, जिससे यूजर्स मेन कैमरा से सेल्फी लेने पर खुद को प्रीव्यू कर सकेंगे। 

इस स्मार्टफोन के लिए कंपनी ने कुछ मल्टीमीडिया और ड्यूरेबिलिटी फीचर्स उपलब्ध कराने की भी जानकारी दी है। भारत में Realme 16T 5G को 22 मई को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,100 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करेगा। Realme 16T 5G में 8,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। 

Realme 16T 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जा सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। इस स्मार्टफोन को ब्लू, रेड और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ( BIS) की वेबसाइट पर Realme के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - RMX5270 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Realme 16x हो सकता है। इससे भारत में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इस स्मार्टफोन के लिए 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के साथ 6 GB + 256 GB का विकल्प हो सकता है। देश में पिछले वर्ष अक्टूबर में लॉन्च किए गए Realme 15X 5G में 6.8 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले (1,570 × 720 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 180 Hz के टच  सैंपलिंग रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »