BenQ ने भारत में नया MOBIUZ EX321UZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किया है। इसमें 4K QD-OLED डिस्प्ले, 240Hz रिफ्रेश रेट और AI आधारित Smart Game Art टेक्नोलॉजी मिलती है।
Photo Credit: BenQ
BenQ MOBIUZ EX321UZ में 99% DCI-P3 कलर गैमट मिलता है
BenQ ने भारत में अपना नया प्रीमियम गेमिंग मॉनिटर MOBIUZ EX321UZ लॉन्च कर दिया है। यह 31.5 इंच का 4K QD-OLED गेमिंग मॉनिटर है, जिसमें 240Hz रिफ्रेश रेट और 0.03ms रिस्पॉन्स टाइम दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह दुनिया का पहला “Game Art Monitor” है, जिसे खासतौर पर AAA और ओपन-वर्ल्ड गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए तैयार किया गया है। मॉनिटर में 4th Gen Tandem QD-OLED पैनल, AMD FreeSync Premium Pro और AI आधारित स्मार्ट गेम आर्ट टेक्नोलॉजी दी गई है।
BenQ MOBIUZ EX321UZ को भारत में 1,28,998 रुपये की स्पेशल लॉन्च कीमत पर पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक यह मॉनिटर 19 मई 2026 से ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
BenQ MOBIUZ EX321UZ में 31.5 इंच का 4K UHD (3840x2160 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 240Hz रिफ्रेश रेट और 0.03ms GtG रिस्पॉन्स टाइम मिलता है। कंपनी का कहना है कि नया 4th Gen Tandem QD-OLED पैनल ज्यादा ब्राइटनेस, बेहतर ब्लैक लेवल और बेहतर कलर एक्युरेसी देने के लिए डिजाइन किया गया है।
गेमिंग फीचर्स की बात करें तो मॉनिटर AMD FreeSync Premium Pro सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा इसमें AI आधारित स्मार्ट गेम आर्ट टेक्नोलॉजी दी गई है, जो अलग-अलग गेम स्टाइल्स के हिसाब से अपने आप कलर प्रोफाइल ऑप्टिमाइज कर सकती है। कंपनी के मुताबिक इसमें 120 से ज्यादा कस्टम कलर प्रोफाइल्स भी मिलते हैं।
BenQ MOBIUZ EX321UZ में 99% DCI-P3 कलर गैमट और VESA DisplayHDR True Black 500 सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इसमें स्पेक्ट्रल कलर रिफाइनमेंट और हाई पिक्सल कंट्रास्ट जैसी टेक्नोलॉजी भी शामिल हैं, जिससे बेहतर HDR और शैडो डिटेल मिलती है।
कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो मॉनिटर में DisplayPort 2.1a, HDMI 2.1 with eARC और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। USB-C पोर्ट 90W पावर डिलीवरी सपोर्ट करता है। इसके अलावा Smart KVM, रिमोट कंट्रोल और एर्गोनोमिक स्टैंड फीचर्स भी दिए गए हैं।
BenQ के मुताबिक मॉनिटर में एडवांस्ड थर्मल डिजाइन और ब्राइटनेस फ्लो टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे लंबे गेमिंग सेशन्स के दौरान ब्राइटनेस और हीट मैनेजमेंट बेहतर रहता है। कंपनी इसमें 3 साल की OLED वारंटी भी दे रही है, जिसमें burn-in कवरेज शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग