• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Hero MotoCorp जल्द लॉन्च करेगी 2 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, कंपनी की EV सेल्स 175 प्रतिशत बढ़ी

Hero MotoCorp जल्द लॉन्च करेगी 2 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, कंपनी की EV सेल्स 175 प्रतिशत बढ़ी

पिछले वित्त वर्ष में हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल्स में लगभग 175 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने 48,673 यूनिट्स की बिक्री की है

Hero MotoCorp जल्द लॉन्च करेगी 2 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, कंपनी की EV सेल्स 175 प्रतिशत बढ़ी

पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 48,673 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री की है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए Vida ब्रांड बनाया था
  • इस ब्रांड के तहत तीन मॉडल्स की बिक्री की जा रही है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero MotoCorp ने इस सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए Vida ब्रांड बनाया था। इस ब्रांड के तहत तीन मॉडल्स की बिक्री की जा रही है। हीरो मोटोकॉर्प ने बताया है कि वह 1 जुलाई को दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी। 

हालांकि, कंपनी ने आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कंपनी एक कम कॉस्ट वाले EV प्लेटफॉर्म, ACPD पर कार्य कर रही है। इसके साथ हीरो मोटोकॉर्प के आगामी Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का प्राइस इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले स्कूटर्स के समान होने की संभावना है। कंपनी के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स इसकी पहले से मौजूद V2 और हाल ही में पेश की गई Z सीरीज से अलग हो सकते हैं। 

Vida के पोर्टफोलियो में तीन मॉडल्स - Vida V2 Lite, V2 Plus और V2 Pro शामिल हैं। इनके प्राइसेज लगभग 74,000 रुपये से लेकर लगभग 1.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने Vida के डीलरशिप नेटवर्क को भी बढ़ाने की योजना बनाई है। इसके पास देश के 116 शहरों में लगभग 180 डीलरशिप हैं। हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का मुकाबला Ola Electric के S1 Pro और Ather Energy के 450X से होता है। कंपनी की योजना विभिन्न प्राइस सेगमेंट्स में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है। कंपनी के V1 Pro की बैटरी 3.94 kWh और रेंज 165 किलोमीटर, जबकि V1 Plus की बैटरी 3.44 kWh और रेंज लगभग 143 किलोमीटर की है। हीरो मोटोकॉर्प ने इस सेगमेंट में शुरुआत करने में कुछ देरी की है जिसका फायदा Ather Energy और Ola Electric जैसे स्टार्टअप्स को मिला है। 

पिछले वित्त वर्ष में हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल्स में लगभग 175 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने 48,673 यूनिट्स की बिक्री की है। इससे पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा लगभग 17,720 यूनिट्स का था। कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग की कैपेसिटी प्रति माह 7,000 यूनिट्स की है। इस कैपेसिटी को जल्द बढ़ाकर प्रति माह 15,000 यूनिट्स से अधिक किया जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »