पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ 9.1 kWh के प्राइस में भारी कटौती की थी। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में भी 4680 Bharat Cell बैटरी पैक दिया गया है
हाल ही में कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का प्राइस घटाया था
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए बड़ा इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में पहले स्थान पर रह चुकी इस कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) और बैटरी की मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये इनवेस्टमेंट करने की घोषणा की है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह इनवेस्टमेंट Ola Electric की दो सब्सिडियरीज - Ola Cell Technologies और Ola Electric Technologies के जरिए किया जाएगा। इस इनवेस्टमेंट को एक वर्ष के अंदर पूरा किया जाना है। इन दोनों सब्सिडियरीज में Ola Electric की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस इनवेस्टमेंट का उद्देश्य इन सब्सिडियरीज का बिजनेस बढ़ाने में मदद करना है।
इस महीने की शुरुआत में Ola Electric के S1 X+ (5.2 kWh) इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन मिला है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) से सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स के तहत अप्रूवल दिया गया है। S1 X+ (5.2 kWh) में कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया 4680 Bharat Cell बैटरी पैक दिया गया है। ओला इलेक्ट्रिक का यह सबसे अधिक रेंज वाला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में11 kW की मिड-ड्राइव मोटर के साथ इंटीग्रेटेड मोटर कंट्रोल यूनिट है। इसमें ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी और फ्रंट डिस्क ब्रेक सेटअप दिया गया है। S1 X+ 5.2 kWh की टॉप स्पीड लगभग 125 kmph की है।
ओला इलेक्ट्रिक के पास इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बड़ी रेंज मौजूद है। इनमें S1 Pro+ (4 kWh और 5.2 kWh), S1 Pro (3 kWh और 4 kWh) और S1 X (2 kWh, 3 kWh, 4 kWh, 5.2 kWh) शामिल हैं। कंपनी के पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster भी है। पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ 9.1 kWh के प्राइस में भारी कटौती की थी। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में भी 4680 Bharat Cell बैटरी पैक दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का प्राइस 1,89,999 रुपये के प्राइस से घटकर 1,29,999 रुपये हो गया है। कंपनी की अप्रैल में बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। पिछले कुछ महीनों से मुस्किलों का सामना कर रही इस कंपनी ने अप्रैल में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की 12,166 यूनिट्स की बिक्री की है। ओला इलेक्ट्रिक ने बताया कि उसकी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे बड़े मार्केट्स में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत