Oppo अगले हफ्ते चीनी बाजार में Oppo Reno 16 सीरीज लॉन्च करने वाला है, जिसमें Oppo Reno 16 Pro और Oppo Reno 16 शामिल होने की उम्मीद है।
Photo Credit: Oppo
Oppo Reno 16 में 12GB रैम मिलेगी।
Oppo अगले हफ्ते चीनी बाजार में Oppo Reno 16 सीरीज लॉन्च करने वाला है, जिसमें Oppo Reno 16 Pro और Oppo Reno 16 शामिल होने की उम्मीद है। अब लॉन्च से पहले ही कंपनी ने Oppo Reno 16 के डिजाइन का खुलासा करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा Reno सीरीज का यह नया स्मार्टफोन अब देश में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Oppo के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट कर दिया है, जिससे कलर ऑप्शन और स्टोरेज वेरिएंट का भी पता चला है। आइए Oppo Reno 16 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Oppo Reno 16 को ओप्पो चीन के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया है और अब यह स्मार्टफोन चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि Oppo Reno 16 चीन में गैलेक्सी पर्पल, हार्टबीट और मूनलाइट इस डार्क कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट के विकल्प में उपलब्ध होगा।
Oppo Reno 16 सीरीज चीन में 25 मई को शाम 6 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे) लॉन्च होगी। इन स्मार्टफोन के साथ Oppo Pad 6 और Oppo Enco Air 5s TWS भी लॉन्च किए जाएंगे। कीमत की बात करें तो Oppo Reno 16 Pro की भारत में कीमत CNY 4,000 (लगभग 56,000 रुपये) होने की की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक कीमत के बारे में कोई पुष्टि नहीं की है।
कंपनी ने वीबो पोस्ट में आगामी Oppo Reno 16 सीरीज की एक फोटो साझा की है, जिससे डिजाइन का पता चला है। स्मार्टफोन में स्क्वाअर शेप का रियर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें ट्रिपल कैमरा सिस्टम, एक एलईडी फ्लैश और रेनो ब्रांडिंग नजर आ रही है। वहीं स्मार्टफोन के फ्लैट रियर पैनल के निचले हिस्से में बीच में ओप्पो ब्रांडिंग नजर आती है। स्मार्टफोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल होंगे, जबकि बाईं ओर एक नया बटन होगा। Oppo Reno 16 में स्पीकर ग्रिल और सिम ट्रे के बीच नीचे की ओर एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसमें फ्लैट मेटल फ्रेम भी होगा। फोन के ऊपर एक सेकेंडरी माइक्रोफोन भी हो सकता है। आगामी ओप्पो रेनो 16 के दोनों ओर वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए दो एंटीना बैंड नजर आ रहे हैं। जल्द ही इस आगामी फोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस