Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

Xiaomi 17T सीरीज को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में 28 मई को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के Xiaomi 17T Pro को देश में पेश करने की कम संभावना है

Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • Xiaomi 17T में 6.59 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में Leica-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी
  • इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है
विज्ञापन

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में स्क्वेयर शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर Leica-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इस सीरीज के एक स्मार्टफोन को भारत में भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है।       
 देश में शाओमी की यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में नए 'T' सीरीज के एक स्मार्टफोन के लॉन्च का टीजर दिया है। यह Xiaomi 17T हो सकता है। इस सीरीज के Xiaomi 17T Pro को देश में पेश करने की कम संभावना है। Xiaomi 17T सीरीज को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में 28 मई को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के स्मार्टफोन में स्क्वेयर शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर Leica-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। 

इन स्मार्टफोन्स के कैमरा, बैटरी की कैपेसिटी और प्रोसेसर के बारे में अगले कुछ दिनों में जानकारी मिल सकती है। हाल ही में एक टिप्सटर ने बताया था कि Xiaomi 17T में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले120 Hz के रिफ्रेश रेट और 460 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ हो सकता है। इस सीरीज के Xiaomi 17T Pro में 6.83 इंच 1.5K AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले 1,280 x 2,772 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन, 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 447 ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ दिया जा सकता है। Xiaomi 17T में 4nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8500 Ultra और Xiaomi 17T Pro में 3nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट हो सकता है। 

Xiaomi का नया प्रीमियम स्मार्टफोन भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने Xiaomi 17 Max के प्रमुख फीचर्स के बारे जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन के साथ बड़ी स्क्रीन वाली प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में शाओमी की वापसी हो सकती है। Xiaomi 17 Max में 8,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह इसके स्मार्टफोन्स में सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी में से शामिल है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसमें शाओमी की नई सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे बड़ी बैटरी को कम थिकनेस वाले स्मार्टफोन में भी फिट किया जा सकता है। Xiaomi 17 Max में 6.9 इंच 'Super Pixel' डिस्प्ले दिया जाएगा। यह डिस्प्ले ब्राइटनेस में सुधार के लिए नए रेड ल्युमिनस मैटीरियल का इस्तेमाल कर सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  2. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  7. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  8. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  9. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  10. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »