Ola Electric ने की रिकवरी, जून में बेची 16,000 से ज्यादा यूनिट्स

कंपनी ने बताया कि वह नए प्रोडक्ट लॉन्च, बैटरी टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने पर फोकस जारी रखेगी। ओला इलेक्ट्रिक ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए बड़ा इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है

Ola Electric ने की रिकवरी, जून में बेची 16,000 से ज्यादा यूनिट्स

पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने अपनी सर्विस में सुधार किया है

ख़ास बातें
  • Ola Electric ने जून में 16,144 यूनिट्स की बिक्री की है
  • यह पिछले कुछ महीनों में इसका सबसे मजबूत प्रदर्शन है
  • कंपनी ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए बड़ा निवेश करने की योजना बनाई है
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट की बड़ी कंपनियों में शामिल ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले कुछ महीनों में अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। Ola Electric ने जून में 16,144 यूनिट्स की बिक्री की है। यह पिछले कुछ महीनों में इसका सबसे मजबूत प्रदर्शन है। इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बेचने वाली इस कंपनी ने अपनी सर्विस में कमियों को दूर करने के उपाय किए हैं। 

सरकारी पोर्टल Vahan पर रजिस्ट्रेशन के डेटा के अनुसार, इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री 43,719 यूनिट्स की रही है। यह पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान अवधि में कंपनी ने 22,252 यूनिट्स की बिक्री की थी। ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा, "कंपनी की ग्रोथ की यात्रा में इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही का महत्वपूर्ण स्थान है। जून में हमने हाल की तिमाहियों में सबसे मजबूत मासिक प्रदर्शन किया है। हमने कामकाज में सुधार के साथ ही प्रोडक्ट के पोर्टफोलियो को भी बेहतर बनाया है।" 

कंपनी ने बताया कि वह नए प्रोडक्ट लॉन्च, बैटरी टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने पर फोकस जारी रखेगी। ओला इलेक्ट्रिक ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए बड़ा इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) और बैटरी की मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये इनवेस्टमेंट करने की घोषणा की थी। यह इनवेस्टमेंट Ola Electric की दो सब्सिडियरीज - Ola Cell Technologies और Ola Electric Technologies में किया जाएगा। इन दोनों सब्सिडियरीज में कंपनी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक के S1 X+ (5.2 kWh) इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन मिला है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) की ओर से सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स के तहत अप्रूवल दिया गया है। कंपनी का यह सबसे अधिक रेंज वाला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में11 kW की मिड-ड्राइव मोटर के साथ इंटीग्रेटेड मोटर कंट्रोल यूनिट है। इसमें ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी और फ्रंट डिस्क ब्रेक सेटअप है। S1 X+ 5.2 kWh की टॉप स्पीड लगभग 125 kmph की है। ओला इलेक्ट्रिक के पास इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बड़ी रेंज है। इनमें S1 Pro+ (4 kWh और 5.2 kWh), S1 Pro (3 kWh और 4 kWh) और S1 X (2 kWh, 3 kWh, 4 kWh, 5.2 kWh) शामिल हैं। कंपनी के पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल  Roadster भी है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor की बिक्री में EVs की हिस्सेदारी बढ़कर 75 प्रतिशत से ज्यादा
  2. Ola Electric ने की रिकवरी, जून में बेची 16,000 से ज्यादा यूनिट्स
  3. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में टाटा मोटर्स का दमदार परफॉर्मेंस, जून में बिक्री 183 प्रतिशत बढ़ी
  4. 10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Pad 5c, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. IND vs ENG T20I Live Streaming: भारत-इंग्लैंड टी20 मैच लाइव आज, यहां देखें फ्री!
  6. Redmi Headphones Neo लॉन्च हुए 72 घंटे की बैटरी, 42dB ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  7. WhatsApp Username फीचर लॉन्च से पहले फंसा! सरकार को क्यों सता रही है बड़ी चिंता?
  8. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का हाई रिजॉल्यूशन पेरिस्कोप कैमरा
  9. Rogbid VisionPro AI स्मार्ट ग्लास हुए लॉन्च, 13MP कैमरा, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  10. बिटकॉइन पर भारी पड़ रहा मजबूत डॉलर, 59,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »