इस इलेक्ट्रिक SUV का केबिन इसके ICE वर्जन के लगभग समान है। इसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच पैसेंजर डिस्प्ले शामिल है
इसके लिए बुकिंग्स शुरू हो गई हैं
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल टाटा मोटर्स ने भारत में मंगलवार को Sierra EV को लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक SUV में इसके इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) मॉडल की तुलना में डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके लिए बुकिंग्स शुरू हो गई हैं और इसकी डिलीवरी 15 जुलाई से से की जाएगी। इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइस 18.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से 24.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं।
Sierra EV में क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल और नए डिजाइन वाला बंपर दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV को Rishikesh Rapids, Nainital Nocturn, Pristine White, Andaman Adventure, Pure Grey, Bengal Rouge और Coorg Cloud कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसमें से शुरुआती दो कलर्स इसके QWD वेरिएंट्स के लिए एक्सक्लूसिव हैं। इसमें 63 kWh और 75 kWh के बैटरी पैक के विकल्प हैं। इसके 65 kWh की सिंगल चार्ज में MIDC रेंज 560 किलोमीटर से अधिक की है। Sierra EV के 75 kWh वाले बैटरी पैक की MIDC रेंज 660 किलोमीटर से अधिक होने का दावा किया गया है।
इस इलेक्ट्रिक SUV का केबिन इसके ICE वर्जन के लगभग समान है। इसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच पैसेंजर डिस्प्ले शामिल है। कंपनी ने बताया है कि इसके केबिन में रिसाइकल्ड प्लास्टिक और इस तरह के अन्य मैटीरियल्स का इस्तेमाल किया गया है। Sierra EV में एयर प्योरिफायर, वायरलेस चार्जर, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स हैं।
Sierra EV में Apple CarPlay और Dolby Atmos के लिए सपोर्ट है। इसमें 12 JBL स्पीकर्स दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में सिक्योरिटी के लिए ADAS लेवल 2, छह एयरबैग्स, 540 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक दी गई है। Sierra EV का मुकाबला Hyundai की Creta Electric, Mahindra BE6, VinFast VF6 और MG Motor की ZS EV से होगा। देश में अगले फाइनेंशियल ईयर तक इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स दोगुनी से अधिक बढ़ने का अनुमान है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स लगभग 2.2 लाख यूनिट्स की थी। यह अगले फाइनेंशियल ईयर तक बढ़कर लगभग पांच लाख यूनिट्स पर पहुंच सकती है। पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक कारों की औसत मासिक सेल्स लगभग 40 प्रतिशत बढ़कर लगभग 26,000 यूनिट्स की रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग